लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

By अनिल शर्मा | Updated: October 20, 2021 15:07 IST

सुनवाई से पहले नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले एक अभिनेत्री के साथ ड्रग्स को लेकर उनकी चैट कोर्ट में पेश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी हैसुनवाई से पहले एनसीबी ने एक आगामी अभिनेत्री के साथ ड्रग्स को लेकर आर्यन की चैट कोर्ट में पेश की थी

मुंबईः क्रूज शिपड्रग्स मामले में  मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। गौरतलब है कि शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 8 (सी), 20 (बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन के केस में आज केवल फैसले का प्रभावशील हिस्सा ही सामने रखा गया। विवरणात्मक आदेश आना अभी बाकी है। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई के दौरान फैसला सुरक्षित रखते हुए जस्टिस पाटिल ने कहा था कि वे 20 अक्टूबर को व्यस्त हैं, लेकिन वे कोशिश करेंगे कि आर्यन की जमानत पर सुनवाई कर पाएं।

वहीं नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले एक अभिनेत्री के साथ ड्रग्स को लेकर उनकी चैट कोर्ट में पेश की थी। गौरतलब है कि मुंबई के एक कोर्ट ने क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन और बाकी आरोपियों की ज़मानत याचिका पर फैसला 20 अक्टूबर के लिए सुरक्षित रख लिया था।

बता दें,  आरोपियों, खासतौर पर आर्यन खान, की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश मानेशिंदे और अमित देसाई पैरवी कर रहे हैं। मानशिंदे सुशांत ड्रग्स केस में रिया चक्रवाती और देसाई ने हिट एंड रन केस में सलमान को अदालत से राहत दिलवाई है। वहीं NCB की ओर से इस मामले को ASG अनिल सिंह देख रहे हैं और अदालत में इनकी सहायता एडवोकेट श्रीराम शिरसात कर रहे हैं। 

इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर कहा है कि आर्यन खान के मौलिक अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए और एनसीबी के मामलों की जांच होनी चाहिए। बकौल तिवारी, मुंबई की अदालत द्वारा आर्यन की ज़मानत का फैसला सुरक्षित रखने से उन्हें 'अलोकतांत्रिक और अवैध तरीके से' 17 रातें जेल में रखा गया।

टॅग्स :आर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचारNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच