अरशद वारसी ने इस खास अंदाज में पाकिस्तान को किया ट्रोल, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक सकेंगे फैंस
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2019 08:28 IST2019-09-10T08:28:36+5:302019-09-10T08:28:36+5:30
हाल ही में अरशद वारसी ने पाकिस्तान को चिढ़ाने वाला एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छा गया है।

अरशद वारसी ने इस खास अंदाज में पाकिस्तान को किया ट्रोल, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक सकेंगे फैंस
अपनी कॉमेडी से फैंस को गुदगुदाने वाले अरशद वारसी का चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। हाल ही में अरशद ने अपने ही अंदाज में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखकर भारतीय फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।वहीं, पाकिस्तानी इससे नाराज होने वाले हैं।
अरशद ने अपने पोस्ट के जरिए पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया है।दरअसल पाकिस्तान के एक मिनिस्टर ने भारत के लैंडर 'विक्रम' की लैंडिंग को लेकर मजाक उड़ाया था। जिसके बाद अब अरशद ने पाकिस्तान की मजाक उड़ाई है।
एक खास तरह का वीडियो एक्टर ने अपने ट्विटर पोज पर शेयर किया है। जिसमें कुछ लोग आकाश में रॉकेट जैसे से दिखने वाले गुब्बारे को उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं और खुशी से चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का ही है।वीडियो को शेयर करते हुए अरशद ने लिखा हैं, मुझे नहीं पता था कि पाकिस्तान ने भी एक रॉकेट लॉन्च किया था।
I had no idea that Pakistan had also launched a rocket... pic.twitter.com/9PjiBhK3qO
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) September 9, 2019
अरशद का ये अंदाज फैंस को जमकर पसंद आया है। हर कोई अरशद के इस अंदाज में अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आए हैं। अरशद ऐसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं।
वर्कफंट की बात करें तो हाल ही में अरशद टोटल धमाल में नजर आए थे। फिल्म एक मल्टी स्टारर थी। फिल्म में अरशद के अलावा अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी भी नजर आए थे।