बेटे संग हॉस्पिटल से बाहर निकलते दिखे अर्जुन रामपाल, डिस्चार्ज हुईं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

By मेघना वर्मा | Updated: July 21, 2019 12:41 IST2019-07-21T12:41:15+5:302019-07-21T12:41:15+5:30

हाल ही में गैब्रिएला के बेबी शॉवर के मौके पर एक शानदार लंच पार्टी का आयोजन किया था इस पार्टी में गैब्रिएला की सभी करीबी दोस्त शामिल थीं।

arjun rampal with gabriella taking the newborn baby to the home | बेटे संग हॉस्पिटल से बाहर निकलते दिखे अर्जुन रामपाल, डिस्चार्ज हुईं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

बेटे संग हॉस्पिटल से बाहर निकलते दिखे अर्जुन रामपाल, डिस्चार्ज हुईं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया है। वहीं गैब्रिएला को हॉस्पिटल से छु्ट्टी भी दे दी गई है। जिसके बाद दोनों स्टार्स अपने बच्चे के साथ हॉस्पिटल के से बाहर आते हुए देखे गए हैं। 

बता दें इस बात की जानकारी अर्जुन रामपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी कि वो एक बार फिर से पिता बनने वाले है। इसके लिए उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिलिया को थैंक्स भी कहा था। वहीं बुधवार को अर्जुन हिंदुजा अस्पताल के बाहर दिखाई दिए थे। ऐसे में सभी को खुश खबरी का इंतजार था। अर्जुन ने न्यूली बॉर्न बेबी के साथ अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

हाल ही में गैब्रिएला के बेबी शॉवर के मौके पर एक शानदार लंच पार्टी का आयोजन किया था इस पार्टी में गैब्रिएला की सभी करीबी दोस्त शामिल थीं। पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। इनमें अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड मैचिंग कपड़े पहने नजर आए थे।

गैब्रिएला एक मॉडल हैं। इसके अलावा  वह  एक डिज़ाइनर भी हैं। उनके डिजाईन्स किए हुए कपड़े ऋतिक रोशन के ब्रांड HRX के अंडर लॉन्च भी किए गए हैं। कहा जाता है कि गैब्रिएला के कारण अर्जुन और ऋतिक एक बार फिर करीब आए थे।

Web Title: arjun rampal with gabriella taking the newborn baby to the home

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे