गोद में बच्चा लिए सड़क किनारे भूखी बैठी थी गरीब महिला, अर्जुन रामपाल ने कुछ इस तरह की मदद, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: January 9, 2021 19:05 IST2021-01-09T19:01:15+5:302021-01-09T19:05:10+5:30

रॉक आन, राजनीति और चक्रव्यूह में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Arjun Rampal Helps Poor Woman While Going Restaurant video goes viral | गोद में बच्चा लिए सड़क किनारे भूखी बैठी थी गरीब महिला, अर्जुन रामपाल ने कुछ इस तरह की मदद, वीडियो वायरल

अर्जुन रामपाल ने की गरीब महिला की मदद। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsअर्जुन रामपाल की हाल ही में फिल्म 'नेल पॉलिश' रिलीज हुई थी।अर्जुन रामपाल की हाल ही में फिल्म 'नेल पॉलिश' रिलीज हुई थी।अर्जुन रामपाल की हाल ही में फिल्म 'नेल पॉलिश' रिलीज हुई थी।

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और दोनों बेटियों के साथ बांद्रा के रेस्तरां में डिनर करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अर्जुन रामपाल ने कुछ ऐसा किया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, गोद में बच्चा लिए सड़क किनारे एक महिला मदद के लिए बैठी थी। महिला को देखकर लग रहा था कि वह भूखी है। 

ऐसे में अर्जुन रामपाल उस महिला के सामने आए और उसे कुछ पैसे दिए। अर्जुन के इस व्यवहार को देखते हुए महिला ने हाथ जोड़ते हुए उनका शुक्रिया किया। अर्जुन के इस वीडियो को वुम्पला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अर्जुन की दरियादिली को देखकर हर कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है। 

इससे पहले अर्जुन रामपाल ने कहा था कि वर्ष 2020 उनके लिए उतार चढ़ाव वाला रहा जिस दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने और अनुभव करने को मिला। अर्जुन रामपाल ने कहा कि पिछले वर्ष ने उन्हें सिखाया है कि प्रियजनों के साथ घिरे रहना कितना महत्वपूर्ण है। रामपाल ने कहा कि काफी उतार-चढ़ाव आया। कई बड़े अनुभव हुए, यह आपको अपने प्रियजनों के महत्व को सिखाता है और हमारी आजादी का महत्व।

उन्होंने कहा कि हम इतने छोटे और महत्वहीन हैं लेकिन इसके बावजूद हम एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। प्रकृति ने हमें हमारे पिंजरों में वापस भेज दिया क्योंकि उसे सुधार करना था। मुझे 2020 से यह सीखा। उन्होंने यह भी महसूस किया है कि एक कलाकार के लिए काम से ब्रेक लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब आप अच्छे फॉर्म में होते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए क्योंकि आप पटकथा और चरित्र के साथ तालमेल बिठा लेंगे। 2020 ने हमें सिखाया है कि लालच दुनिया में सबसे बुरी चीज है।

Web Title: Arjun Rampal Helps Poor Woman While Going Restaurant video goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे