शादी के पहले मां बनने वाली हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड,गैब्रिएला की बेबी बंप की फोटो शेयर कर एक्टर ने खुद किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2019 08:45 IST2019-04-24T08:45:37+5:302019-04-24T08:45:37+5:30

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।

arjun rampal and girlfriend gabriella demetriades announced pregnancy | शादी के पहले मां बनने वाली हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड,गैब्रिएला की बेबी बंप की फोटो शेयर कर एक्टर ने खुद किया खुलासा

शादी के पहले मां बनने वाली हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड,गैब्रिएला की बेबी बंप की फोटो शेयर कर एक्टर ने खुद किया खुलासा

Highlightsअर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला मां बनने वाली हैंकपल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाल कर इस खबर का ऐलान किया है

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। 

दोनों ने एक खास फोटो शेयर की जिसमें गैब्रिएला का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है, इस फोटो में अर्जुन और गैब्रिएला साथ बैठे नजर आ रहे हैं। 

फोटो में गैब्रिएला जमीन पर हाई स्लिट गाउन बैठी हैं जिसमें बेबी बंप दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा कि खुशकिस्मत हूं कि तुम साथ हो और मैं फिर से सब शुरू कर रहा हूं। इस बच्चे के लिए शुक्रिया। वहीं इसी फोटो को गैब्रिएला ने भी शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आप दोनों की आभारी हूं, तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती। 


दोनों के इस फोटो को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। खास बात ये है कि गैब्रिएला बिना शादी के मां बनने वाली हैं। दोनों काफी समय से लिवइन में रह रहे हैं। अर्जुन अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर करते रहते हैं। वेलेंटाइंस डे पर भी उन्होंने गैब्रिएला के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी

गैब्रिएला साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं और इसके अलावा फॉर हिम मैगजीन (FHM) द्वारा वो दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल रह चुकी हैं। इससे पहले अर्जुन ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया और मॉडल जेसिका मेहर से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां माहिका और माइरा भी हैं। अब जेसिका मेहर और अर्जुन अलग हो चुके हैं। 


 

Web Title: arjun rampal and girlfriend gabriella demetriades announced pregnancy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे