अर्जुन कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर देख के पिता बोनी कपूर की आंखो से छलके आंसू
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 14:21 IST2019-05-16T14:21:15+5:302019-05-16T14:21:15+5:30
एक्टर अर्जुन कपूर की अप्कोमिंग फिल्म 'इंडिया मोस्ट वांटेड' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर देख के भावुक हो गए पिता बोनी कपूर।

अर्जुन कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर देख के पिता बोनी कपूर की आंखो से छलके आंसू
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अप्कोमिंग फिल्म 'इंडिया मोस्ट वांटेड' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। अर्जुन कपूर, राज कुमार गुप्ता की इस क्राइम ड्रामा में इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर का रोल प्ले करने वाले हैं।
ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद एक्टर से उनके पिता बोनी कपूर के रिएक्शन हाल ही में पूछा गया था। पिता के रिएक्शन को जानकर अर्जुन काफी सरप्राइज हो गए हैं। दरअसल बोनी कपूर ट्रेलर देखते समय भावुक हो गए थे। अर्जुन को ऐसा लगता है की कहीं न कहीं उनके पिता भी कमर्शियल व्यूअर हैं। इसीलिए बोनी कपूर ने अपने बेटे के इस फैसले को सेंसिबल बताया हैं।
अर्जुन ने यह भी बताया कि उनके पिता बोनी कपूर उन पर बहुत प्राउड फील करते है क्यूंकि उन्होंने हंसी-मजाक फिल्मों के अलावा भी अलग फिल्म करने का सोचा है।
आपको बता दें कि एक्टर अर्जुन कपूर, बोनी कपूर की पहली वाइफ मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन की मां मोना कपूर ने जब बोनी कपूर को छोड़ दिया था। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी से कर ली थी। जिसके बाद इन दोनों परिवारों में मन मुटाव बना रहा है। लेकिन अब श्रीदेवी की एकदम से मृत्यु के बाद सब कुछ बदल गया है।
श्रीदेवी के देहांत के बाद अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर को बहुत सहारा दिया। इस खबर के बाद अर्जुन अपने पिता और स्टेप-बहनें ख़ुशी और जाह्नवी कपूर के पास तुरंत जा पहुंचे थे। पिछले एक-डेढ़ साल से अर्जुन कपूर अपनी स्टेप-बहनों के काफी नजदीक आ गए हैं।
अब बोनी कपूर का यह परिवार अक्सर डिनर डेट्स और फिल्म रिलीज़ में साथ जाते हुए और एक दुसरे का साथ देते हुए नजर आए हैं। जान्हवी कपूर की पहली फिल्म धड़क के दौरान अर्जुन ने जान्हवी के लिए एक सपोर्टिव मैसेज भी लिखा था ।
अर्जुन कपूर की फिल्म इंडिया मोस्ट वांटेड 24 मई को रिलीज़ होने वाली हैं। इस फिल्म के साथ साथ अर्जुन अपनी अगली फिल्म संदीप और पिंकी फर्रार की शूटिंग में बिजी चल रहे है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीती चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं।
(रिचा गुप्ता इंटर्न- लोकमत न्यूज)