लाइव न्यूज़ :

Indias Most Wanted Review: पुराने फ्लेवर का नया तड़का है अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’, फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 24, 2019 11:14 IST

‘इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड’ राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी पांचवीं फिल्म है। अर्जुन कपूर स्टारर ये फिल्म भी रियल कहानी पर ही बेस्ड है और ये कहानी है

Open in App
ठळक मुद्दे इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर प्रभात कपूर (अर्जुन कपूर)  इंडिया के मोस्ट वांटेड को पकड़ने का अकेले प्लान बनाता हैसब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

फिल्म – इंडियाज़ मोस्ट वांटेड

कलाकारअर्जुन कपूर, राजेश शर्मा

निर्देशक – राजकुमार गुप्ता

रेटिंग – 2 स्टार

अर्जन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। ‘इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड’ राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी पांचवीं फिल्म है। अर्जुन कपूर स्टारर ये फिल्म भी रियल कहानी पर ही बेस्ड है और ये कहानी है इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकवादी संगठन के मुखिया यासीन भटकल को पकड़ने की है। 28 अगस्त, 2013 को यासीन को बिहार पुलिस ने इंडिया नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा था। आइए जानते हैं कैसी है फिल्म-

फिल्म की कहानी

यह एक सच्चाई पर आधारित कहानी बताई जा रही है। फिल्म में इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर प्रभात कपूर (अर्जुन कपूर)  इंडिया के मोस्ट वांटेड को पकड़ने का अकेले प्लान बनाता है। इसके बाद इसमें उसके साथ और 4 लोग जुड़ जाते हैं। पांचो मिलकर बिना हथियार के इंडिया के मोस्ट वांटेड को ढूंढने  नेपाल के काठमांडू जाते हैं। यहां जाने के बाद उनके सामने कई तरह की चुनौतियां आती हैं। अब यह पांचो इंडिया के मोस्ट वांटेड को पकड़ने में कामयाब होते हैं या नहीं यह सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

एक्टिंग

अर्जुन कपूर की एक्टिंग की बात की जाए को बहुत सीन में वह फीके से नजर आए हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर की भूमिका उनपर बिल्कुल नहीं जंचती है। राजेश शर्मा का अभिनय का अभिनय अच्छा था लेकिन उनके सीन बेहद कम हैं। कई सीन में अर्जुन आपकी उम्मीदों से ज्यादा अच्छा काम करते नजर आ सकते हैं।

 क्या देखें क्या नहीं

फिल्म की लोकेशन काफी खूबसूरत हैं। इस फिल्म के अंदर राजेश शर्मा का अभिनय ठीक ठाक है।अर्जुन कपूर का बेहद कमज़ोर पेश किया है। ऐसा लगता है पुरानी सभी फिल्मों की कहानियों को मिला दिया गया हो। हम इस तरह की फिल्में पहले भी देख चुके हैं। ऐसे में फिल्म की स्टोरी उबाती है। अगर आपके पास एक्सट्रा पैसा और समय है तो आप इस फिल्म को देखने के बारे में सोच सकते हैं।

टॅग्स :अर्जुन कपूरफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीDo Deewane Seher Mein movie review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में चमकती इमोशनल एक लव स्टोरी

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस