Indias Most Wanted Review: पुराने फ्लेवर का नया तड़का है अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’, फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 24, 2019 11:14 IST2019-05-24T10:02:16+5:302019-05-24T11:14:39+5:30
‘इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड’ राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी पांचवीं फिल्म है। अर्जुन कपूर स्टारर ये फिल्म भी रियल कहानी पर ही बेस्ड है और ये कहानी है

Indias Most Wanted Review: पुराने फ्लेवर का नया तड़का है अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’, फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
फिल्म – इंडियाज़ मोस्ट वांटेड
कलाकार – अर्जुन कपूर, राजेश शर्मा
निर्देशक – राजकुमार गुप्ता
रेटिंग – 2 स्टार
अर्जन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। ‘इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड’ राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी पांचवीं फिल्म है। अर्जुन कपूर स्टारर ये फिल्म भी रियल कहानी पर ही बेस्ड है और ये कहानी है इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकवादी संगठन के मुखिया यासीन भटकल को पकड़ने की है। 28 अगस्त, 2013 को यासीन को बिहार पुलिस ने इंडिया नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा था। आइए जानते हैं कैसी है फिल्म-
फिल्म की कहानी
यह एक सच्चाई पर आधारित कहानी बताई जा रही है। फिल्म में इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर प्रभात कपूर (अर्जुन कपूर) इंडिया के मोस्ट वांटेड को पकड़ने का अकेले प्लान बनाता है। इसके बाद इसमें उसके साथ और 4 लोग जुड़ जाते हैं। पांचो मिलकर बिना हथियार के इंडिया के मोस्ट वांटेड को ढूंढने नेपाल के काठमांडू जाते हैं। यहां जाने के बाद उनके सामने कई तरह की चुनौतियां आती हैं। अब यह पांचो इंडिया के मोस्ट वांटेड को पकड़ने में कामयाब होते हैं या नहीं यह सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
एक्टिंग
अर्जुन कपूर की एक्टिंग की बात की जाए को बहुत सीन में वह फीके से नजर आए हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर की भूमिका उनपर बिल्कुल नहीं जंचती है। राजेश शर्मा का अभिनय का अभिनय अच्छा था लेकिन उनके सीन बेहद कम हैं। कई सीन में अर्जुन आपकी उम्मीदों से ज्यादा अच्छा काम करते नजर आ सकते हैं।
क्या देखें क्या नहीं
फिल्म की लोकेशन काफी खूबसूरत हैं। इस फिल्म के अंदर राजेश शर्मा का अभिनय ठीक ठाक है।अर्जुन कपूर का बेहद कमज़ोर पेश किया है। ऐसा लगता है पुरानी सभी फिल्मों की कहानियों को मिला दिया गया हो। हम इस तरह की फिल्में पहले भी देख चुके हैं। ऐसे में फिल्म की स्टोरी उबाती है। अगर आपके पास एक्सट्रा पैसा और समय है तो आप इस फिल्म को देखने के बारे में सोच सकते हैं।