21 साल में पहली बार पसीजे अर्जुन कपूर, बहन जाह्नवी को दिया रक्षाबंधन का 'गिफ्ट'

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 26, 2018 14:43 IST2018-08-26T13:41:34+5:302018-08-26T14:43:02+5:30

जाह्नवी कपूर ने फैशन इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत शोस्टॉपर के तौर पर की है। इस वक्त वह लक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिवल में रैंप पर जलवा ‌बिखेर रही हैं। यहां उनकी मदद के लिए बहन अंशुला कपूर और खुशी कपूर मौजूद रहती हैं।

Arjun Kapoor Rakhi 'gift' for Jhanvi Kapoor | 21 साल में पहली बार पसीजे अर्जुन कपूर, बहन जाह्नवी को दिया रक्षाबंधन का 'गिफ्ट'

फाइल फोटो

मुंबई, 26 अगस्तः अपने पिता बोनी कपूर कपूर की श्रीदेवी से दूसरी शादी के चलते अभिनेता अर्जुन कपूर ने कभी बीते 21 सालों में कभी बहन जाह्नवी कपूर को राक्षाबंधन खुलकर बधाई नहीं दी। लेकिन अब लगता है अर्जुन कपूर और उनकी सौतेली बहनों में सबकुछ ठीक हो गया है। कहीं ना कहीं इस साल फरवरी में हुई श्रीदेवी की आकस्‍मिक मौत के बाद की परिस्थितियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं। श्रीदेवी के जीते जी अर्जुन कपूर ने हमेशा उन्हें आपने पिता की दूसरी पत्नी बताया। और उनके बच्च‌ियों जाह्नवी और खुशी कपूर को उनके परिवार का हिस्सा। लेकिन अब उन्होंने जाह्नवी और खुशी को अपनी बहन मानना शुरू कर दिया है। इसीलिए रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर अर्जुन कपूर ने अपनी सगी बहन अंशुला कपूर और सौतेली बहन जाह्नवी कपूर की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की। बल्कि उन्होंने लिखा- ये हैं असली शोस्टॉपर्स, कृपया बगल हटें। इसके बाद उन्होंने परिवार की दूसरी बहनों जैसे सोनम कपूर, रिया कपूर आदि को टैग कर दिया।

इसे अर्जुन कपूर की ओर से अपनी बहनों को राखी का एक गिफ्ट माना जा रहा है। असल में इस वक्त जाह्नवी कपूर लक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिवल 2018 में फैशन डिजाइनर नचिकेत बर्वे के रैंप वॉक कर रही हैं। इस दौरान वह शोस्टॉपर चुनी गई हैं। इस तरह के बड़े प्लेटफॉर्म पर जाह्नवी का यह पहला रैंप वॉक है। उन्होंने इसमें शुरुआत ही शोस्टॉपर के तौर की है। इस दौरान जाह्नवी के साथ खुशी और अंशुला भी आई हुई हैं। वे जाह्नवी की सहायता कर रही हैं। अगर श्रीदेवी होती तो निश्चित तौर पर अंशुला और खुशी की जगह वह अपनी बेटी के साथ होतीं।

फिर अर्जुन यह मैसेज लिखते या ना लिखते इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि जाह्नवी 21 साल की हो चुकी हैं। अर्जुन ने आजतक उनके लिए ऐसा कोई मैसेज सार्वजनिक नहीं किया था। उल्लेखनीय है कि अर्जुन का श्रीदेवी व उनके बच्चों के प्रति गुस्सा उस वक्त से है, जब उनकी मां मोना शौरी को छोड़कर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी रचा ली थी। ऐसा कहा जाता है कि मोना शौरी पति से अलगाव नहीं झेल पाई थीं। बाद में उन्हें कैंसर हो गया था और उनका निधन हो गया था।

इसके बाद से ही अर्जुन कपूर अपने परिवार से कटे-कटे रहने लगे थे। जबकि अपनी सगी बहन अंशुला कपूर का पालन-पोषण भी उन्होंने खुद ही किया था। लेकिन अब बीते छह सात महीने से उनके बयानों आदि से ऐसा मालूम होतो है कि अर्जुन ने यह मान लिया है कि उनकी एक नहीं तीन बहनें हैं। चूंकि वह आमतौर पर अपनी बहनों से दूर रहे हैं। इसलिए अर्जुन के इस मैसेज मात्र को उनकी तरफ से दिए गए गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि जाह्नवी की पहली फिल्म धड़क हाल ही में रिलीज हुई थी। फिलहाल वह अपनी दूसरी फिल्म की तलाश में हैं। जबकि अर्जुन कपूर के पास इस वक्त कई फिल्में हैं।

Web Title: Arjun Kapoor Rakhi 'gift' for Jhanvi Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे