मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरों को अर्जुन कपूर ने किया खारिज, कहा- निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करें
By मनाली रस्तोगी | Published: November 30, 2022 05:31 PM2022-11-30T17:31:40+5:302022-11-30T17:41:45+5:30
अभिनेता अर्जुन कपूर एक मीडिया हाउस पर तब भड़क गए जब रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा अभिनेता के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरों को अर्जुन कपूर ने किया खारिज, कहा- निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करें
मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर एक मीडिया हाउस पर तब भड़क गए जब रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा अभिनेता के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। ये कपल अब चार साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में है और दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। उनके जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन उन्होंने हमेशा इन खबरों को खारिज कर दिया।
प्रेग्नेंट हैं मलाइका अरोड़ा?
अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा कथित तौर पर गर्भवती हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कपल अक्टूबर में लंदन गया था जहां उन्होंने अपने करीबी लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
इसी क्रम में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अर्जुन कपूर ने पिंकविला पर निशाना साधा और लिखा "यह सबसे कम है जो आप कर सकते थे और आपने इसे लापरवाही से असंवेदनशील और कचरा समाचार ले जाने में बिल्कुल अनैतिक होने के कारण किया है। हम इन नकली गपशप लेखों को अनदेखा कर देते हैं जबकि वे मीडिया में फैल जाते हैं और सच बन जाते हैं। यह नहीं किया गया है। हमारी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत कीजिए।"
जानें मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट के बारे में
जैसे ही सोशल मीडिया पर ये रिपोर्ट सामने आई थी तो नेटिज़न्स ने इसे उनके आगामी शो, मूविंग इन विद मलाइका के लिए एक प्रचार रणनीति बताया था। मलाइका नए रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका के जरिये ओटीटी प्लेटफार्म पर अपने करियर का आगाज कर रही हैं। शो में कथित तौर पर अर्जुन कपूर भी होंगे। शो का प्रीमियर 5 दिसंबर को होगा।