लाइव न्यूज़ :

पैरेंट्स के तलाक का गम भुलाने में अर्जुन कपूर कई बीमारियों के हो गए थे शिकार, 16 की उम्र में वजन हो गया था 150 किलो

By अनिल शर्मा | Updated: June 26, 2021 13:24 IST

उस वक्त को याद करते हुए अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया था। अर्जुन की उम्र तब केवल 11 साल थी जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। और वह अपने गम को भुलाने के लिए खूब खाने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे16 साल की उम्र में 150 किलो के हो गए थे अर्जुनइसकी वजह से उन्हें अस्थमा हो गया था। शरीर मे कई तरह की इंजरी हो गई थी।अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर की संतान हैं

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर आज 36 साल के हो गए। साल 2012 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर का वजन कभी 150 किलो का था। ये  वो समय था जब अर्जुन कपूर के माता-पिता अलग हो गए थे। यानी दोनों ने तलाक ले लिया था। अर्जुन कपूर के लिए वह मुश्किलों भरा समय रहा।

उस वक्त को याद करते हुए अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया था। अर्जुन की उम्र तब केवल 11 साल थी जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। और वह अपने गम को भुलाने के लिए खूब खाने लगे थे। अर्जुन कपूर ने बताया था- जब मेरे पेरेंट्स का तलाक हुआ, मुझे खाने में कम्फर्ट मिला। मुझे इमोशनल झटका लगा था तो मैंने खाने को एन्जॉय करना शुरू कर दिया। उस समय इंडिया में फास्ट फूड का कल्चर आया ही था तो मैं दबाकर खाने लगा। उस समय खुद को रोक पाना मुश्किल था क्योंकि एक हद के बाद आपको कोई रोकने वाला नहीं होता। 

16 साल की उम्र में 150 किलो के हो गए थे अर्जुनअर्जुन ने बताया कि तब उनकी मां भी खाने को लेकर नहीं टोकती थीं। कहतीं- ये तो उम्र है खाने की , ठीक है। अर्जुन कपूर ने बताया कि एक समय ऐसा आया जब इसकी वजह से उन्हें अस्थमा हो गया था। शरीर मे कई तरह की इंजरी हो गई थी। उनकी उम्र सिर्फ 16 साल की थी और वजन  150 किलो तक पहुंच गया था। ज्यादा वजन और अस्थमा होने के कारण वे 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे।

सलमान खान की बहन को  भी कर चुके हैं डेटबता दें कि जब अर्जुन कपूर 150 किलो के थे उस वक्त वह सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। अर्जुन दो साल तक अर्पिता संग  सीरियस रिलेशनशिप में रहे। ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस और वजन पर काम किया। मालूम हो कि अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर की संतान हैं।

टॅग्स :अर्जुन कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच