पैरेंट्स के तलाक का गम भुलाने में अर्जुन कपूर कई बीमारियों के हो गए थे शिकार, 16 की उम्र में वजन हो गया था 150 किलो

By अनिल शर्मा | Updated: June 26, 2021 13:24 IST2021-06-26T13:20:21+5:302021-06-26T13:24:05+5:30

उस वक्त को याद करते हुए अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया था। अर्जुन की उम्र तब केवल 11 साल थी जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। और वह अपने गम को भुलाने के लिए खूब खाने लगे थे।

Arjun Kapoor had become a victim of many diseases in forgetting the grief of parents divorce age of 16 weighed 150 kg | पैरेंट्स के तलाक का गम भुलाने में अर्जुन कपूर कई बीमारियों के हो गए थे शिकार, 16 की उम्र में वजन हो गया था 150 किलो

पैरेंट्स के तलाक का गम भुलाने में अर्जुन कपूर कई बीमारियों के हो गए थे शिकार, 16 की उम्र में वजन हो गया था 150 किलो

Highlights16 साल की उम्र में 150 किलो के हो गए थे अर्जुनइसकी वजह से उन्हें अस्थमा हो गया था। शरीर मे कई तरह की इंजरी हो गई थी।अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर की संतान हैं

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर आज 36 साल के हो गए। साल 2012 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर का वजन कभी 150 किलो का था। ये  वो समय था जब अर्जुन कपूर के माता-पिता अलग हो गए थे। यानी दोनों ने तलाक ले लिया था। अर्जुन कपूर के लिए वह मुश्किलों भरा समय रहा।

उस वक्त को याद करते हुए अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया था। अर्जुन की उम्र तब केवल 11 साल थी जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। और वह अपने गम को भुलाने के लिए खूब खाने लगे थे। अर्जुन कपूर ने बताया था- जब मेरे पेरेंट्स का तलाक हुआ, मुझे खाने में कम्फर्ट मिला। मुझे इमोशनल झटका लगा था तो मैंने खाने को एन्जॉय करना शुरू कर दिया। उस समय इंडिया में फास्ट फूड का कल्चर आया ही था तो मैं दबाकर खाने लगा। उस समय खुद को रोक पाना मुश्किल था क्योंकि एक हद के बाद आपको कोई रोकने वाला नहीं होता। 

16 साल की उम्र में 150 किलो के हो गए थे अर्जुन
अर्जुन ने बताया कि तब उनकी मां भी खाने को लेकर नहीं टोकती थीं। कहतीं- ये तो उम्र है खाने की , ठीक है। अर्जुन कपूर ने बताया कि एक समय ऐसा आया जब इसकी वजह से उन्हें अस्थमा हो गया था। शरीर मे कई तरह की इंजरी हो गई थी। उनकी उम्र सिर्फ 16 साल की थी और वजन  150 किलो तक पहुंच गया था। ज्यादा वजन और अस्थमा होने के कारण वे 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे।

सलमान खान की बहन को  भी कर चुके हैं डेट
बता दें कि जब अर्जुन कपूर 150 किलो के थे उस वक्त वह सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। अर्जुन दो साल तक अर्पिता संग  सीरियस रिलेशनशिप में रहे। ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस और वजन पर काम किया। मालूम हो कि अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर की संतान हैं।

Web Title: Arjun Kapoor had become a victim of many diseases in forgetting the grief of parents divorce age of 16 weighed 150 kg

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे