अर्जुन कपूर को हुआ कोरोना, एक्टर ने पोस्ट शेयर करके दी जानकारी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 6, 2020 15:00 IST2020-09-06T15:00:16+5:302020-09-06T15:00:16+5:30
बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर को कोरोना का संक्रमण हो गया है। उनमें कोई लक्षण नहीं हैं और डॉक्टर्स की सलाह पर वह घर पर ही आराम कर रहे

अर्जुन कपूर को हुआ कोरोना (फाइल फोटो)
कोरोना वायरस का कहर देश भर में फैला हुआ है। राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खुद अर्जुन कपूर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।
अर्जुन ने बताया है कि वह डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वॉरंटीन हैं। अर्जुन को कोई लक्षण नहीं हैं। अर्जुन के कोरोना होने की खबर से हर कोई हैरान है और एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है।
अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ये मेरा फर्ज है कि मैं आप लोगों को सूचित कर दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं और कोई लक्षण नहीं है। मैंने डॉक्टर्स और अथॉरिटीज की सलाह पर खुद को होम आइसोलेट कर लिया है और होम क्वॉरंटीन रहूंगा। आप सभी के सहयोग के लिए शुक्रिया और मैं आने वाले दिनों में अपनी हेल्थ से जुडे़ अपडेट्स देता रहूंगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले बोनी कपूर का स्टाफ कोरोना संक्रिमित पाया गया था। हालांकि बोनी, जान्हवी और खुशी के टेस्ट नेगेटिव आए थे। इससे पहले बॉलिवुड ऐक्टर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या कोरोना को मात दे चुके हैं।