मलाइका अरोड़ा के 'शाही जाल' में फंस गए हैं अर्जुन कपूर, लेटेस्ट फोटो पर एक्टर ने किया कमेंट
By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2019 15:50 IST2019-03-17T15:49:40+5:302019-03-17T15:50:16+5:30
कुछ ही दिन पहले अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका के रिश्ते पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में मलाइका के साथ शादी के सवाल पर उन्होंने ना तो मना किया ना ही इसको कंफर्म किया।

मलाइका अरोड़ा के 'शाही जाल' में फंस गए हैं अर्जुन कपूर, लेटेस्ट फोटो पर एक्टर ने किया कमेंट
अर्जुन कपूर और मलाइका के लिंक अप की खबरे हमेशा ही सुर्खियों में आती रही हैं। खबर तो ये भी है कि जल्द ही दोनों शादी भी कर लेंगे। वहीं दोनों अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीर पर एक बार फिर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है। सिल्वर-गोल्डन करल की वेस्टन ड्रेस पर मलाइका इस फोटो में बेहद हॉट लग रही हैं।
मलाइका ने लेटेस्ट फोटो शूट करवाया है। जिसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर सबसे पहले अर्जुन कपूर का कमेंट आया। अर्जुन ने लिखा, 'अ रॉयल मेश'। अर्जुन अपने प्यार का इजहार बड़े ही अलग तरीके से करते हैं। उनका ये कमेंट इसी बात का सबूत है। फोटो में मलाइका बेहद ही हॉट लुक में दिखाई दे रही हैं। वहीं अर्जुन के इस कमेंट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
कुछ ही दिन पहले अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका के रिश्ते पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में मलाइका के साथ शादी के सवाल पर उन्होंने ना तो मना किया ना ही इसको कंफर्म किया। एक्टर ने कहा कि जब इस तरह की कोई भी कोई बात होगी, तो आपको पता चल जाएगा।
तो इस बात का क्या मतलब निकाला जाए, क्या सच में मलाइका और अर्जुन शादी करने वाले हैं? खैर, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अर्जुन ने ये भी बताया कि उनके बारे में फैलने वाली अफवाहों से वह परेशान नहीं होते हैं। उन्हें लगता है कि यह सेलिब्रिटी होने की बहुत छोटी कीमत है।
मलाइका ने स्वीकार किया था प्यार
कॉफी विद करण में मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि मुझे अर्जुन कपूर पसंद हैं। चाहे इस तरह या उस तरह। मलाइका का ये जवाब सुनकर करण जौहर शरारत से भरा एक्सप्रेशन देते नजर आए थे और सभी लोग मुस्करा दिए थे। ऐसा पहली बार हुआ था जब मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी।