19 अप्रैल को शादी नहीं कर सकते हैं मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, जानिए क्या है कारण?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2019 10:27 IST2019-04-02T10:27:43+5:302019-04-02T10:27:43+5:30
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर 19 अप्रैल को एक दूसरे साथ हमेशा के लिए थाम लेंगे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों इस दिन शादी नहीं कर रहे हैं।

19 अप्रैल को शादी नहीं कर सकते हैं मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, जानिए क्या है कारण?
बॉलीवुड का इन दिनों जो कपल सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वह मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ये अब लगभग खुल्लम खुल्ला हो गया है। लेकिन अब दोनों की इसी महीने शादी भी होने जा रही है ये खबर भी है।
खबर है कि दोनों 19 अप्रैल को एक दूसरे साथ हमेशा के लिए थाम लेंगे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों इस दिन शादी नहीं कर रहे हैं। वैसे इस शादी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अर्जुन के करीबी दोस्त शरीक होने के चर्चे हैं।
पिंकविला की खबर के अनुसार बॉलीवुड का ये कपल 19 अप्रैल को क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी नहीं करने जा रहा है।लेकिन 19 अप्रैल को अर्जुन और मलाइका के शादी नहीं कर पाएंगे क्योंकि उस दिन गुड फ्राइडे है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।
ऐसे में गुड फ्राइडे के दिन को क्रिश्चियन शुभ नहीं मानते हैं। यह दिन शोक का होता है। तो जायज सी बात है कि मलाइका-अर्जुन इस दिन शादी नहीं करेंगे। तो अब यह शादी या तो 19 से पहले की जाएगी या फिर 19 के बाद लेकिन अभी तक नई तारीख के बारे में पता नहीं लग पाया है। इतना साफ है कि इस दिन शादी होना बेहद मुश्किल है।
वहीं, दोनों की शादी पर बोनी कपूर ने हाल ही में कहा था कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अब जबकि हाल ही में दोनों साथ में छुट्टियां मना कर भी आए हैं तो फैंस चाहेंगे कि दोनों जल्द अपनी शादी का ऐलान कर ही दें।