Video: वायरल हो रहा है मलाइका और अर्जुन कपूर का ये वीडियो, रिलेशनशिप को भी लेकर उड़ रहीं हैं अफवाहें
By विवेक कुमार | Updated: September 1, 2018 14:09 IST2018-09-01T14:09:41+5:302018-09-01T14:09:41+5:30
मुंबई, 1 सितम्बर: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को अलग हुए काफी समय हो चुका है। लेकिन अब इन सब के �..

Video: वायरल हो रहा है मलाइका और अर्जुन कपूर का ये वीडियो, रिलेशनशिप को भी लेकर उड़ रहीं हैं अफवाहें
मुंबई, 1 सितम्बर: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को अलग हुए काफी समय हो चुका है। लेकिन अब इन सब के बीच मलाइका और अर्जुन कपूर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हाल ही में अर्जुन और मलाइका को लैक्मे फैशन वीक में एकसाथ देखा गया था जिसका वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। तभी से इन अफवाहों को और जोर मिला है।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने 2017 में अरबाज से तलाक लिया था। मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अर्जुन से सिर्फ उनकी दोस्ती है, और जो लोग इसके अलग मायने निकाल रहे हैं, वह सही नहीं है।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी 1998 में हुई थी और शादी के करीब 18 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। लेकिन इसके बावजूद वह अरबाज की फैमिली के साथ टाइम बिताती हुई नजर आती हैं।
वहीं दूसरी तरफ ऐसी भी खबर है कि अरबाज खान एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया अंद्रियानी के साथ शादी कर सकते हैं। आंद्रियानी वही अभिनेत्री हैं जो ‘गेस्ट इन लंदन’ फिल्म में नजर आई थीं। माना जा रहा है कि अरबाज अब अपनी पुरानी जिंदगी को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहते हैं।
अरबाज और जॉर्जिया एक साथ कई जगहों पर भी नजर आते हैं जिसके बाद इन दोनों के बारे में अफवाहें चर्चा में है। वैसे अरबाज ने अपने इस नए रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है।