लाइव न्यूज़ :

Malaika Arora 50th Birthday: सलमान की एक्स भाभी से नहीं हुआ अर्जुन का ब्रेकअप, सबूत आपके सामने

By धीरज मिश्रा | Updated: October 23, 2023 18:01 IST

मलाइका अरोड़ा के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप स्टेटस अभी एक्टिव है। दोनों के बीच लंबे समय से चली आ रही ब्रेकअप की खबरों पर सोमवार को एक्टर ने खुद विराम लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे50 साल की हुई मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी बॉलीवुड के कलाकारों ने मलाइका को दी शुभकामनाएं

Malaika Arora 50th Birthday: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप स्टेटस अभी एक्टिव है। दोनों के बीच लंबे समय से चली आ रही ब्रेकअप की खबरों पर सोमवार को एक्टर ने खुद विराम लगा दिया है। अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से अपनी और मलाइक की रोमांटिक फोटो शेयर की है।

दरअसल, सोमवार को 20 साल के बेटे की मां मलाइका अरोड़ा का 50वां जन्मदिन था। सुबह से ही सोशल मीडिया पर उनके दोस्त रिश्तेदारों की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही थी। करीन कपूर खान से लेकर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शैट्टी सहित अन्य ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

अर्जुन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जन्मदिन मुबारक को बेबी। यह तस्वीर हमारी है। आप मुस्कान खुशी लेकर आती हैं और मैं आपके साथ हमेशा हूं। इस पर मलाइका ने भी कमेंट किया। मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड के पोस्ट पर पर लिखा कि लव यू। वहीं अर्जुन के इस पोस्ट पर अन्य बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 

मलाइका की वजह से सलमान से बनी दूरी

अर्जुन कपूर कभी खुद को सलमान खान का सुपरफैन बताते थे। लेकिन अब अर्जुन कपूर सलमान के पास आने से भी बचते हैं। सलमान खान से दूरी की वजह मलाइका ही हैं। मलाइका ने सलमान के छोटे भाई अरबाज खान से शादी की थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ। जिसका नाम अरहान खान है। हालांकि अरबाज और मलाइका ने तलाक ले लिया है और अपनी अपनी निजी जिंदगी में खुश हैं।

लेकिन बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने के दौरान दोनों एक्स पति, पत्नी साथ नजर आते हैं। अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिलेशन को पब्लिक कर दिया। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। मलाइका 50 की हैं और अर्जुन 38 साल के हैं।  

टॅग्स :सलमान खानअर्जुन कपूरबर्थडे स्पेशलइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास