क्या वरुण-नताशा ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई? जानिए क्या है पूरा ममला

By मेघना वर्मा | Updated: August 9, 2019 08:58 IST2019-08-09T08:58:09+5:302019-08-09T08:58:09+5:30

जल्द ही वरुण फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी दिखाई देंगी। फिल्म एबीसीडी और एबीसीड 2 की सीक्वल बताई जा रही है।

Are Varun Dhawan and Natasha Dalal engaged in last year | क्या वरुण-नताशा ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई? जानिए क्या है पूरा ममला

क्या वरुण-नताशा ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई? जानिए क्या है पूरा ममला

Highlightsवरुण धवन जल्द ही फिल्म स्ट्रीट डांस 3डी में दिखाई देंगे। वरुण की शादी को लेकर कुछ दिनों पहले पिता डेविड धवन ने भी अपनी बात कही थी।

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर वरुण धवन और उनकी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के शादी की चर्चा हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। इंडस्ट्री का यह कपल ज्यादातर साथ भी दिखाई देते हैं फिर चाहे वो अवॉर्ड्स नाइट हो या वेडिंग फंक्शन। वहीं अब खबर है कि हमेशा साथ रहने वाले इस कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो बीते साल यानी 2018 में ही वरुण धवन और नताशा दलाल ने गुपचुक तरीके से सगाई कर ली है। रिपोर्ट की मानें तो एक सोर्स ने बताया कि वरुण और नताशा ने 2018 में ही रिंग एक्सचेंज कर ली थी। ये बेहद प्राइवेट सेरेमनी थी। सिर्फ दोनों के घरवाने ही इसमें मौजूद थे।

सोर्स ने आगे इस बात को भी बताया कि वरुण की शादी बड़े लेवल पर की जाएगी। मगर कुछ दिनों पहले वरुण से शादी को लेकर सवाल किया गया था। तो एक्टर ने जवाब दिया था कि अभी अपने कामों में व्यस्तता के चलते वह शादी नहीं करना चाहते। 

हाल ही में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी पर उनके पिता डेविड धवन ने भी हिंट दिया है। एशियन ऐज से बातचीत में डेविड धवन ने कहा था इस साल शादी का कोई सवाल ही नहीं है। लेकिन अब इन बातों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वरुण फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी दिखाई देंगी। फिल्म एबीसीडी और एबीसीड 2 की सीक्वल बताई जा रही है। जिसके लिए दोनों स्टार्स काफी मेहनत कर रहे हैं। 
 

Web Title: Are Varun Dhawan and Natasha Dalal engaged in last year

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे