क्या जल्द ही तलाक लेने वाले हैं प्रियंका चोपड़ा और निक? जानें खबर के पीछे की सच्चाई
By मेघना वर्मा | Updated: March 30, 2019 12:00 IST2019-03-30T12:00:46+5:302019-03-30T12:00:46+5:30
बीते साल यानी 2018 के अंत में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। राजस्थान के जयपुर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

क्या जल्द ही तलाक लेने वाले हैं प्रियंका चोपड़ा और निक? जानें खबर के पीछे की सच्चाई
बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस किसी भी लव कपल के लिए इंस्पीरेशन जैसे हैं। मगर मीडिया में इन दिनों दोनों की तलाक की खबरों पर चर्चा बनी हुई है। एक मैग्जीन ने अपने सूत्र के हवाले से खबर दी की प्रियंका और निक जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इसी के बाद से पूरे बी-टाउन में ये चर्चा का विषय बन गया।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक मैग्जीन ने अपनी खबरों में लिखा, ‘निक और प्रियंका के बीच हर चीज को लेकर लड़ाई होती है। इसका कारण यह है कि प्रियंका और निक दोनों ने शादी करने में काफी जल्दबाजी की, जिसका खामियाजा अब ये भुगत रहे हैं। शादी के चंद दिनों के अंदर ही इनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है'
वहीं सूत्र ने ये भी कहा की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कूल और समझदार लड़की हैं। मगर शादी के बाद निक को लगा कि वो नेचर कंट्रोलिंग हैं। इसीलिए दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे हैं। इसीलिए जल्द ही दोनों लताक लेने वाले हैं। मगर इस खबर की सच्चाई तब सामने आई जब प्रियंका के करीबियों से बात किया गया।
प्रियंका चोपड़ा के करीबियों की मानें तो इन खबरों में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। दोनों ही शादी के बाद एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। दोनों ही इन दिनों मियामी में वेकेशन्स पर हैं। दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटोज देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि तलाक खबरें बिल्कुल जूठ हो सकती हैं।