लाइव न्यूज़ :

काम की तलाश में यहां से वहां भटक रहे अर्चना पूरन सिंह के बेटे, लॉफ्टर क्वीन ने कहा- दोनों बेटे बहुत ही स्ट्रगल कर रहे हैं

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2021 11:02 IST

अर्चना ने बताया कि उनके बेटे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बड़े बेटे ने कई ऑडिशन भी दिए हैं और वह लगातार काम की खोज में है। अर्चना के मुताबिक, उनका बड़ा बेटा आर्यमन एक्टिंग में करियर प्लान कर रहा है...

Open in App
ठळक मुद्देअर्चना ने कहा, फिल्मी परिवार से होते हुए भी नहीं मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंटएक्ट्रेस ने कहा- दोनों बेटे अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं, इसकी खुशी हैउनका बड़ा बेटा आर्यमन एक्टिंग में करियर प्लान कर रहा है

टीवी की लॉफ्टर क्वीन कही जाने वाली अर्चना पूरन सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। हालांकि बॉलीवुड में उनकी शुरुआती जर्नी काफी संघर्षोंभरा रहा। इस बीच अर्चना पूरन सिंह ने अपने दोनों बेटों के बारे में बताते हुए कहा है कि उनके दोनों बेटे काम की तलाश में ऑडिशन पर ऑडिशन दे रहे हैं। 

नहीं मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंटअर्चना पूरन सिंह ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान लगातार ऑडिशन दे रहे हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है जबकि वे फिल्मी परिवार से आते हैं।

इस बात से खुश हैं अर्चना पूरन सिंहअर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा कि वह अपने बेटों को लेकर बहुत खुश हैं कि वे अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं। अर्चना ने बताया कि उनके बेटे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बड़े बेटे ने कई ऑडिशन भी दिए हैं और वह लगातार काम की खोज में है। अर्चना के मुताबिक, उनका बड़ा बेटा आर्यमन एक्टिंग में करियर प्लान कर रहा है और इसके लिए वह तमाम जगहों पर ऑडिशन दे रहा है। हालांकि, उसे अच्छा काम नहीं मिल पा रहा है।

फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद नहीं मिर रहा कामअर्चना ने इस बात से इनकार किया है कि फिल्मी बैकग्राउंड होने से काम आसानी से मिल जाता है। अर्चना ने कहा- यह कहना बहुत आसान है कि कलाकारों के बच्चों को काम आसानी से मिल जाता है। मेरे मामले में ऐसा नहीं है। मेरे दोनों ही बेटे बहुत स्ट्रगल कर रहे हैं जबकि वे फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही उन्हें बहुत अच्छा काम मिल जाएगा।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच