लाइव न्यूज़ :

'मसकली' के रीमेक से निराश ए आर रहमान, फैंस को ओरिजिनल गाना सुनने की दी नसीहत

By भाषा | Updated: April 9, 2020 12:59 IST

इस गाने को प्रसून जोशी ने लिखा था और मोहित चौहान ने इसे गाया था। यह गाना ओमप्रकाश मेहरा की 2009 में आई फिल्म ‘दिल्ली 6’ में फिल्माया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को भूषण कुमार की टी सीरिज ने रीमिक्स गाना जारी किया। इसके संगीतकार तनिष्क बाग्ची हैं और इसे तुलसी कुमार और सचेत टंडन ने गाया है।

संगीतकार ए आर रहमान ने एक ट्वीट करके यह जाहिर किया है कि वह ’मसकली’ गाने के रीमेक से निराश हैं। उन्होंने प्रशंसकों से मूल गाने का लुत्फ उठाने को कहा है। संगीतकार ने कहा कि उनकी टीम ने इसे बनाने में काफी मेहनत की थी और कई-कई रात तक नहीं सोए थे। बुधवार को भूषण कुमार की टी सीरिज ने रीमिक्स गाना जारी किया। इसके संगीतकार तनिष्क बाग्ची हैं और इसे तुलसी कुमार और सचेत टंडन ने गाया है।

इस म्यूजिक वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया नजर आए हैं। रहमान ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अपने करियर में शॉर्टकट (छोट रास्ते) का सहारा कभी नहीं लिया और वह दूसरे संगीतकारों से भी ऐसा करने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि कई रातों की मेहनत, एक बार लिखे को बार-बार लिखने, करीब दो सौ से ज्यादा संगीतकारों की मेहनत, 365 दिन तक दिमाग खपाने के बाद गाना तैयार हुआ, जिसका लक्ष्य था कि कई पीढ़ियों तक लोग इसे याद रखें।

वहीं मेहरा ने सीधे तौर पर ही नए रीमेक की आलोचना करते हुए कहा कि इससे श्रोताओं के कान को ‘नुकसान’ पहुंचेगा। प्रसून जोशी ने कहा कि दिल्ली 6 के सभी गाने उनके दिल के करीब है और किसी भी मूल रचना को इस तरह असंवेदनशील तरीके से इस्तेमाल होते देखना दुखी करने लायक है। मूल टीम को निर्देशक हंसल मेहता का भी समर्थन मिला है और उन्होंने रीमेक को ‘खराब’ करार दिया है। 

टॅग्स :एआर रहमानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच