लाइव न्यूज़ :

दुखद: ए.आर रहमान पर टूटा दुखों का पहाड़, जिस मां ने सिंगर बना पूरा किया था बेटे का सपना उसने दुनिया को कहा अलिवदा

By अमित कुमार | Updated: December 28, 2020 14:50 IST

बॉलीवुड में अपनी गीतों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए.आर रहमान की मां अब इस दुनिया में नहीं रही।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सिंगर ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन।ए.आर रहमान को संगीत दुनिया में लाने में उनकी मां का काफी बड़ा योगदान रहा है।मां की मौत से रहमान टूट गए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की।

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए.आर रहमान की मां अब इस दुनिया में नहीं रही। ए आर रहमान को संगीतकार बनाने में उनकी मां का अहम योगदान रहा है। ए.आर रहमान ने अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनकी मां ने उन्हें सिंगर बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया था। हर दुख को सहते हुए रहमान की मां ने अपने बेटे का सपना पूरा किया था।

ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है। संगीतकार ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक तस्वीर शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी। पिछले कुछ समय से उनकी मां बीमार थीं, बीमारी की वजह से ही उनका निधन हुआ। सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर पोस्ट कर रहमान भावुक नजर आए। रहमान के इस पोस्ट पर फैंस भी करीमा बेगम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

रहमान अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके ही कहने पर वह संगीत की दुनिया में आए थे।  ए आर रहमान के पिता आर के शेखर का निधन तब हो गया था जब वो केवल 9 साल के थे। महज 11 साल की उम्र से ही रहमान संगीत सीख रहे थे। रहमान की मां का सपना था कि उनका बेटा संगीत की दुनिया में बड़ा नाम कमाए।

टॅग्स :एआर रहमानबॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच