बेहद डरावना है शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म 'परी' का टीजर

By आदित्य द्विवेदी | Published: January 10, 2018 12:37 AM2018-01-10T00:37:46+5:302018-01-10T00:38:36+5:30

अनुष्का शर्मा और रजत कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 2 मार्च को होली के मौके पर रिलीज होगी। देखिए टीजर...

Anushka Sharma Starrer Pari teaser released, watch here | बेहद डरावना है शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म 'परी' का टीजर

बेहद डरावना है शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म 'परी' का टीजर

11 दिसंबर 2017 को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से इटली के एक रिजॉर्ट में शादी की थी। शादी के बाद विराट साउथ अफ्रीका टूर पर रवाना हो गए लेकिन अनुष्का के फैन्स को उनकी फिल्म का इंतेजार था। इंतेजार की घड़िया खत्म हुई क्योंकि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' होली के मौके पर 2 मार्च को रिलीज होगी। आज इस फिल्म का टीचर रिलीज किया गया। शादी के बाद पहली ही फिल्म में बेहद डरावना है अनुष्का शर्मा का लुक। देखिए टीजर...

परी फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ रजत कपूर, परम्ब्रता चटर्जी और रिताम्भरी चक्रबर्ती मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय और निर्माण क्लीन स्लेट फिल्म व क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट ने किया है। तो क्या आप भी इसबार की होली 'परी' के साथ मनाने को तैयार हैं?

Web Title: Anushka Sharma Starrer Pari teaser released, watch here

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे