इस बीमारी की चपेट में आईं अनुष्का शर्मा, करवा रही हैं इलाज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 20, 2019 16:19 IST2019-05-20T16:19:11+5:302019-05-20T16:19:11+5:30
अनुष्का की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह एक फिजियोथैरेपी क्लीनिक में जाती नजर आ रही हैं।

इस बीमारी की चपेट में आईं अनुष्का शर्मा, करवा रही हैं इलाज
अनुष्का शर्मा के लिए साल 2018 बहुत अच्छा रहा है। उनकी फिल्म सुई धागा ने पर्दे पर खूब धमाल किया। जिसके बाद जीरो कोई कमाल नहीं कर पाई।लेकिन वह फिर भी फैंस के बीच छाई हुई हैं। अब अनुष्का को हाल ही में फिजियोथैरेपी क्लीनिक के बाहर देखा गया है।
अनुष्का की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह एक फिजियोथैरेपी क्लीनिक में जाती नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का की तबीयत ठीक नहीं चल रही है।
हाल ही में खबरें आई थीं कि अनुष्का शर्मा को बल्जिंग डिस्क की परेशानी है जिसका वह इलाज करा रही हैं। अपनी बीमारी के कारण ही अनुष्का डॉक्टर के पास पहुंच गई हैं। इसी के चलते अनुष्का शर्मा को फिजियोथैरेपी क्लीनिक पर स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा इस समय मुंबई में हैं।
क्या होती है बीमारी
जिस बीमारी से अनुष्का जूझ रही हैं वह बल्जिंग डिस्क कमर से जुड़ी समस्या होती है जिसमें एक व्यक्ति एक ही जगह ज्यादा समय तक नहीं बैठ पाता है। कहा जा रहा है अनुष्का काफी समय से इससे पीड़ित है। इस बीमारी के चलते व्यक्ति ज्यादा लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठा रहता है वह इस परेशानी का शिकार होता है।
मां बनने की उड़ी अफवाह
अप्रैल माह में क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा की मां बनने की अफवाह खूब उड़ी। अप्रैल में ये खबर सबसे ज्यादा चर्चा में रही। अनुष्का के एक फोटोशूट के बाद ये खबर सुर्खियों में आई थी। कहा गया था इसी कारण से अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।