विराट-रोहित के कोल्ड वॉर में कूदीं अनुष्का शर्मा, बाद में करना पड़ा पोस्ट को डिलीट
By मेघना वर्मा | Published: July 26, 2019 12:17 PM2019-07-26T12:17:41+5:302019-07-26T12:17:41+5:30
अनुष्का शर्मा जल्द ही बतौर प्रोड्यूसर काम करने जा रही हैं। शाहरुख खान के साथ मिलकर वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज को प्रोड्यूस करेंगी।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच के रिश्ते कुछ सही नहीं दिख रहे हैं। कुछ दिनों पहले रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम से विराट कोहली को अनफॉलो कर दिया है। वहीं रिसेंटली अब ये पता चला है कि विराट के बाद उन्होंने वाइफ अनुष्का शर्मा को भी इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।
अब इस अनबन का जवाब अनुष्का शर्मा ने अपने स्टेटस से दिया है। दरअसल अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस लगाया था। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि वो स्टेटस रोहित शर्मा के लिए था। इस स्टेटस में लिखा है, एक समझदार आदमी कभी कुछ कहता नहीं है। गलत बातों में सिर्फ सच्चाई, खामोशी के साथ हाथ मिला लेती है'
अनुष्का के इस स्टेटस ने सोशल मीडिया पर इतना तूल पकड़ लिया कि एक्ट्रेस को ये स्टेटस डिलीट करना पड़ा। लोग लगातार इस स्टेटस को विराट कोहली और रोहित शर्मा की लड़ाई से जोड़ रहे थे। यही कारण है कि अनुष्का शर्मा ने अपने स्टेटस से इस पोस्ट को डिलीट कर लिया है।
हलांकि इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि दोनों दिग्गज क्रिकेटर्स के बीच अभी तक क्या मामला चल रहा है। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच वर्ल्ड कप 2019 में क्या हुआ। मगर इस मनमुटाव में अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल हो गया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही बतौर प्रोड्यूसर काम करने जा रही हैं। शाहरुख खान के साथ मिलकर वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज को प्रोड्यूस करेंगी।