लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ की बेहद खास फोटो की शेयर, मां-बाप भी गेम खेलते आए नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 7, 2020 13:22 IST

अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर पोस्ट की है और बताया है कि इस वक्त आपको अपना समय कैसे बिताना चाहिए। अनुष्का ने विराट और पैरंट्स के साथ गेम खेलते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है भारत में भी इस वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है

कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। भारत में भी इस वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है ताकि ये वायरस फैल ना पाए। ऐसे में आम जनता से लेकर सेलेब्स तक हर कोई घर में कैद है। सेलेब्स इन दिनों अपना निजी वक्त गुजार रहे हैं। अनुष्का शर्मा अपने पति के साथ निजी पल गुजार रहे हैं।

अनुष्का लगातार विराट के साथ की फोटो शेयर कर रही हैं। ऐसे में जिसमें लॉकडाउन के दौरान माता-पिता और विराट कोहली के साथ वह गेम खेलती नजर आ रही हैं। पूरी फैमिली इस तस्वीर में बोर्ड गेम (Monopoly) खेलती नजर आ रही है। 

इस फोटो विराट कोहली के अलावा अनुष्का के पापा कर्नल अजय कुमार शर्मा और मां आशिमा शर्मा  नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है कि यह उनके लिए जिन्होंने हमारी प्रारंभिक देखभाल की है- फैमिली, जिससे हमने जिंदगी के सफर पर बढ़ना सीखा, कैसे चलना है, कैसे खाना है, कैसे लोगों से मिलना-जुलना है और दुनिया को फेस करना है...सबकुछ सिखाया। इन सब चीजों से हमारी परवरिश हुई, जिसका हम पर स्थाई असर है। जिस दुनिया में हम रह रहे हैं, यहां बहुत अनिश्चिचतता है और मुझे यकीन है कि आपमें से बहुत लोगों को अपने परिवार से हिलने-मिलने का मौका मिला होगा।'

अनुष्का ने आगे लिखा है, 'आपकी लाइफ में जो भी बेशकीमती हैं, उनकी देखभाल के लिए घर पर रहिए और इन मौकों को मुस्कुराहट, हंसी, स्नेह और लगाव, गलतफहमियों को दूर करने में, बॉन्डिंग को और भी स्ट्रॉन्ग बनाने में, जिंदगी और इसके सपनों को लेकर डिस्कस करने में और बेहतर भविष्य की कमानाओं में बिताएं।

विराट के अनुष्का के काटे बाल

हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) विराट कोहली (Virat Kohli) के बाल काटती नजर आ रही हैं।  इस वीडियो को विराट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा, "इस दौरान घर में। इस वीडियो में विराट कहते नजर आ रहे हैं कि पत्नी ने उनके बाल काटे हैं।

अनुष्का भी वीडियो में अपने बाल दिखाती नजर आ रही हैं। विराट और अनुष्का के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को उनका प्यार भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस