अनुष्का-विराट ने शादी करने के लिए बोला था ये बड़ा झूठ, जानकर हौरान हो जाएंगे आप सभी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 5, 2019 10:17 IST2019-03-05T10:17:35+5:302019-03-05T10:17:35+5:30

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से वेडिंग को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था, उनकी शादी के बारे में फैंस तब पता लगा था जब दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो शेयर की थी।

anushka sharma says virat and i used fake names | अनुष्का-विराट ने शादी करने के लिए बोला था ये बड़ा झूठ, जानकर हौरान हो जाएंगे आप सभी

अनुष्का-विराट ने शादी करने के लिए बोला था ये बड़ा झूठ, जानकर हौरान हो जाएंगे आप सभी

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की मझी हुई कलाकरों में से एक मानी जाती हैं, जिनको 10 सिनेमा में हो गए हैं। एक से एक नायाब फिल्में देने वाले अनुष्का ने 2017 ने इंडियन क्रिकेट टीन के कप्तान विराट कोहली से इटली से शादी कर ली थी।

अनुष्का ने विराट से वेडिंग को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था, उनकी शादी के बारे में फैंस तब पता लगा था जब दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो शेयर की थी। अब अनुष्का ने शादी के एक साल बाद कुछ खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने वोग को दिए इंटरव्यू में कहा है कि शादी को सीक्रेट रखने के लिए उन्होंने केटरर को अपने झूठे नाम बताए थे।

अनुष्का ने बताया है कि हम होम स्टाइल वेडिंग चाहते थे और हमारी शादी में केवल परिवार के लोग मिलाकर 42 लोग थे। सभी परिवार और दोस्त। मैं बड़ी सिलेब्रिटी वेडिंग नहीं चाहती थी। हमारी शादी में एनर्जी बहुत अच्छी थी। ऐसे में हमने  केटरर से बात करते हुए गलत नाम बताए थे। मेरे ख्याल से विराट ने अपना नाम राहुल बताया था।

अनुष्का और विराट कोहली ने करीब 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों ने इटली में शादी इतने गुप्त तरीके से की थी कि किसी को कानों कान खबर नहीं लगी थी। दोनों की शादी फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली थी। फिलहाल दोनों की शादी को 1 साल से ज्यादा को वक्त हो गया है।

Web Title: anushka sharma says virat and i used fake names

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे