लाइव न्यूज़ :

तो इस वजह से लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं अनुष्का शर्मा, बताया कब कर सकती हैं वापसी

By अमित कुमार | Updated: June 9, 2020 21:48 IST

एक्टिंग करियर में कई अलग-अगल किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में इसके पीछे की वजह बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि आखिर क्यों वो इतने दिनों से फिल्मों में दिखाई नहीं दे रही हैं। अनुष्का के मुताबिक वह एक ऐसा किरदार निभाना चाहती हैं जो लोगों के जहन में लंबे समय तक बना रहे। अनुष्का ने कहा कि निर्माता के रूप में, उनके और कर्णेश के पास कई परियोजनाएं हैं, जिनमें उनकी आगामी फिल्म ‘‘बुलबुल’’ है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड अभिनेत्रीअनुष्का शर्मा लंबे अर्से से बड़े पर्दे से दूर हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार हमेशा बेसब्री के साथ रहता है। अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थी। यह फिल्म बाक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि आखिर क्यों वो इतने दिनों से फिल्मों में दिखाई नहीं दे रही हैं। 

अनुष्का ने बताया, “मेरा अब तक का सफर काफी अच्छा रहा। इंडस्ट्री में शुरुआत काफी अच्छे से हुई। अपने काम की वजह से मुझे लोगों से काफी प्यार मिला। मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि मैं अपने काम की वजह से पहचानी जाऊं और इसके लिए मैं अच्छी स्क्रीप्ट का इंतजार कर रही हूं।' अनुष्का के मुताबिक वह एक ऐसा किरदार निभाना चाहती हैं जो लोगों के जहन में लंबे समय तक बना रहे। 

अनुष्का ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में हमेशा जोखिम उठाया है और निर्माता के रूप में थ्रिलर फिल्म ‘‘एनएच 10’’, हॉरर फिल्म ‘‘परी’’ और घोस्ट कॉमेडी ‘‘फिल्लौरी’’ और अब ‘‘पाताल लोक’’ जैसी अलग तरह की सीरीज का निर्माण किया है।’’ उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं स्वीकार करती हूं कि मैंने अपने लिए एक करियर बनाया है और अपने लिए एक नाम बनाया है, जो प्रासंगिक है। मैं अब इस स्थिति का उपयोग करने में सक्षम होना चाहती हूं जो मैंने एक अभिनेत्री के रूप में अपनी कड़ी मेहनत से बनाई है। अब मैं अलग ढंग की कहानियों, लोगों और प्रतिभाओं की मदद करने में सक्षम हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, सबसे महत्वपूर्ण बात..., हम लोगों को यह बताएं कि भारत में हम एक गैर-आलोचनात्मक ढंग से और सही मायने में रचनात्मक तरीके से अनूठी कहानियों को बताने में सक्षम हैं।’’ अनुष्का ने कहा कि निर्माता के रूप में, उनके और कर्णेश के पास कई परियोजनाएं हैं, जिनमें उनकी आगामी फिल्म ‘‘बुलबुल’’ है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

टॅग्स :अनुष्का शर्माबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच