लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में घर पर रहकर ही अनुष्का शर्मा ने बनाए बेस्ट फ्रेंड, शेयर की फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 13:53 IST

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने फोटो शेयर कर अपने नए दोस्तों की जानकारी दी है। उनकी बालकनी में कई पौधे लगे हुए हैं, अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘मी एंड माई बडीज’

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का घर से अकसर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैंअनुष्का अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं

कोविड-19 से निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड के सेलेब्स भी घर में रहने को मजबूर थे। ऐसे में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इन दिनों पति विराट कोहली के साथ घर में रह रही हैं।  कपल मुंबई में खास वक्त साथ में बिता रहा है। अब अनुष्का ने अपने बेस्ट बडी के बारे में बताया है।

अनुष्का घर से अकसर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।  अनुष्का अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अब एक्ट्रेस फिल्मों से दूर प्रोड्क्शन में बिजी हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अपनी सबसे नई पोस्ट में उन्होंने फोटो शेयर कर अपने नए दोस्तों की जानकारी दी है। 

अनुष्का ने अपनी बालकनी की फोटो शेयर की है, जिसमें कई पौधे लगे हुए हैं। अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘मी एंड माई बडीज’। अनुष्का की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। अनुष्का ने शेयर की दिल की बात

एक्ट्रेस जिन्होंने  25 साल की उम्र में ही एक प्रोड्यूसर बनने का फैसला किया था। ऐसा इसलिए ताकि वह इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए इनोवेटिव कंटेंट को प्रोड्यूस कर आगे बढ़ा सकें। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि वह फिल्मों में खुद को प्रोड्यूस करने के लिए प्रोड्यूसर नहीं बनी हैं।

अनुष्का का कहना है कि उन्होंने खुद की प्रोड्यूस फिल्म में अभिनय करने के लिए फिल्में बनाने की शुरुआत नहीं की है। अनुष्का ने कहा, ''निर्माता बनने का मैंने निर्णय इसलिए लिया था, ताकि मैं उस स्थिति का लाभ उठा सकूं, जो मैंने पाया है और अच्छी फिल्मों का निर्माण कर सकूं। मैंने खुद को ही स्टार बनाने के लिए फिल्मों का प्रोडक्शन शुरू नहीं किया।

उन्होंने यह भी कहा कि वह लेखकों से बात करेंगी कि कुछ खास तरह की फिल्में क्यों नहीं बन रही हैं। एक्ट्रेस के प्रोड्यूसर बानी अनुष्का ने अपनी हालिया प्रोडक्शन वेंचर वेब सीरीज 'पाताल लोक' के बारे में भी बात की और बताया कि उनके पेरेंट्स को सीरीज पसंद आई और वह इससे बेहद खुश है. साथ ही एक्ट्रेस कहती हैं कि "मेरे माता-पिता ने पाताल लोक को देखा है, उन्हें यह पसंद आया है और वे बहुत खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस