अनुष्का शर्मा ने अपने बर्थडे पर पूरा किया सालों पुराना सपना, कहा- दलाई लामा से मिली थी प्रेरणा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 2, 2018 09:26 IST2018-05-02T09:26:17+5:302018-05-02T09:26:17+5:30

एक मई को अनुष्का शर्मा का जन्मदिन था। अनुष्का शर्मा का ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ "रब ने बना दी जोड़ी" से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Anushka sharma birthday on 1st may she gave herself this special gift | अनुष्का शर्मा ने अपने बर्थडे पर पूरा किया सालों पुराना सपना, कहा- दलाई लामा से मिली थी प्रेरणा

Anushka sharma birthday

जिसका जन्मदिन हो उसे तोहफा या गिफ्ट मिलता है लेकिन फिल्म हिरोइन अनुष्का शर्मा ने अपने जन्मदिन पर अपने को तोहफा दिया है। खास बात ये है कि अनुष्का ने उनको तोहफा दिया है जो बेजुबान माने जाते हैं। सभी जानते हैं कि अनुष्का पेट लवर हैं। मंगलवार (एक मई) को फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा ने अपने 30वें जन्मदिन पर अपने "साथी जीवों" के लिए मुंबई के बाहरी इलाके में शेल्टर हाउस बनवाएंगी। अनुष्का ने मीडिया को बताया कि वो लम्बे समय से दूसरे जीवों के लिए कुछ करना चाहती थी। 

अनुष्का शर्मा ने मीडिया से कहा, "मैं मुंबई के बाहर एक एनिमल शेल्टर बनवा रही हूँ। उन जीवों के लिए जो आवारा हैं, या भटकने के लिए छोड़ दिए गये हैं जिन्हें कठिन हालात में तकलीफ सहनी पड़ती है। एक ऐसा घर जहाँ उनका ख्याल रखा जाए, प्यार किया जाए, सुरक्षा दी जाए और उनका पोषण हो।" अनुष्का ने कहा कि उनका लम्बे समय से ऐसा शेल्टर हाउस बनवाने का सपना था। अनुष्का शर्मा का जन्म एक मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में अफ़सर थे। अनुष्का की परवरिश बेंगलुरु में हुई है। ग्लैमर जगत में अनुष्का ने मॉडलिंग के जरिए कदम रखा और साल 2008 में यशराज फिल्म्स ने उन्हें फिल्मी दुनिया में ब्रेक दिया।

वीडियो न्यूज- जब अनुष्का शर्मा ने मैच के बीच में किया था विराट कोहली को फ़ोन

अनुष्का ने मीडिया से भी इस नेक काम में मदद और सलाह माँगी। अनुष्का ने मीडिया से कहा, "वो कैसे जीते हैं इसके बारे में सोचिए, उनके संग कैसे बरताव होता है सोचिए, उनके अधिकारों के बारे में सोचिए, सोचिए कि क्या उनके संग उचित बरताव होता है? सबसे बुरी बात ये है कि उनके संग कोई बुरा बरताव होता है तो वो इसके बारे में कुछ कर भी नहीं सकते और इसलिए इंसानों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए।"

अनुष्का शर्मा ने कहा कि ये इंसानों की जिम्मेदारी है कि वो दूसरे जीवों की मदद के लिए आगे आएं। अनुष्का ने कहा कि इस तरह हम धरती माँ का उसका दिया लौटा सकेंगे और प्रकृति के साथ सामंजस्य के साथ जी सकेंगे। अनुष्का ने बताया कि दलाई लामा के शब्दों से प्रेरित होकर जीवों के भलाई के लिए काम करने के बारे में सोचा। 

 वीडियो न्यूज- जब अपनी शादी में ढोल-नगाड़े पर थिरके अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा जल्द ही, संजय दत्त की बॉयोपिक संजू में नजर आएंगे। अनुष्का शाहरुख खान के साथ ज़ीरो में  और वरुण धवन के साथ यशराज फिल्म की सुई धागा में भी नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा ने आदित्य चोपड़ा की रब ने बना दी जोड़ी से साल 2008 में शाहरुख खान के अपोजिट बॉलीवुड डेब्यू किया था। बैंड बाजा बारात, पीके, एनएच 10, सुल्तान, फिल्लौरी, जब हैरी मेट सेजल बॉक्स जैसी फिल्मों से फिल्म जगत में अपनी पहचान बनायी। उनकी फिल्म परी इसी साल रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Anushka sharma birthday on 1st may she gave herself this special gift

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे