अनुराग कश्यप ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-दिल्ली क्या अमित शाह ने खरीद ली...AAP खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 25, 2020 08:45 IST2020-02-25T08:45:11+5:302020-02-25T08:45:11+5:30

अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

Anurag Kashyap targeted Arvind Kejriwal about citizenship amendment act delhi violence on twitter | अनुराग कश्यप ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-दिल्ली क्या अमित शाह ने खरीद ली...AAP खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो

अनुराग कश्यप ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-दिल्ली क्या अमित शाह ने खरीद ली...AAP खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो

Highlightsनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार इसके विरोध में लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार इसके विरोध में लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। दिल्ली के मौजपुर के बाद भजनपुरा में भी सोमवार को हिंसा देखने को मिली। इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी की जान भी चली गई। दिल्ली में हो रही इस हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार लोग अपनी बात रख रहे हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

अनुराग काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

सीएए पर हो रहे दिल्ली प्रदर्शन में हुई हिंसा पर अनुराग कश्यप का पूरा गुस्सा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर फूटा है और पूछा है दिल्ली जल रही है आप कहां हैं।

हाल ही में अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया है। अनुराग ने ट्वीट करते हुए लिखा है यह आम आदमी पार्टी  ने दिल्ली चुनाव जीता था ना ? अभी कहाँ है  अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या अमित शाह ने खरीद लिया है AAP खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो।


अनुराग ने इस ट्वीट के जरिए जहां अमित शाह पर निशाना साधा है तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी सवालों में खड़ा कर दिया है। अनुराग के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Web Title: Anurag Kashyap targeted Arvind Kejriwal about citizenship amendment act delhi violence on twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे