लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप को मिला पीएम मोदी को सपोर्ट करने का मैसेज, फिर उन्होंने दिया ऐसा रिएक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: April 12, 2019 13:59 IST

अनुराग कश्यप ने गुरुवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस मैसेज की स्क्रीन शॉर्ट शेयर किया है। जिसमें उनसे मोदी को वोट करने की अपील की गई है।

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर बॉलीवुड गलियारे में भी दो खेमे बनते दिखाई दे रहे हैं। एक खेमा वो जो पीएम मोदी को सपोर्ट कर रहे हैं वहीं दूसरे वो हैं जो पीएम मोदी को वापिस पीएम बनते नहीं देखना चाहते। इसी लिस्ट में डायरेक्टर और प्रड्यूसर अनुराग कश्यप भी शामिल हैं। अनुराग कश्यप को कई सारे मुद्दों पर नरेन्द्र मोदी के विरोधी के रूप में भी देखा जाता है। हाल ही में एक बीजेपी समर्थक ने अनुराग को मैसेज करके मोदी को सपोर्ट देने की अपील की है। 

अनुराग कश्यप ने गुरुवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस मैसेज की स्क्रीन शॉर्ट शेयर किया है। इसमें उनसे मोदी को सपोर्ट करने की अपील की गई है। सिर्फ यही नहीं स्पोर्टर ने अनुराग को बीजेपी में शामिल होनी की अपील की है। 

अनुराग ने मैसेज को शेयर कर लिखा, 'उन्हें ये मैसेज तीन दिन पहले मिला है। मैसेज में लिखे रिगार्ड्स के बाद भेजे गए शख्स के नाम को ब्लैक कलर से ढकने की कोशिश की है।'

यह मैसेज दरअसल ऑल इंडिया सिने वर्क्ड एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गौरक्षा धोतरे की ओर से किया गया है। जब मीडिया ने इस बारे में धोत्रे से बात की तो उन्होंने कहा,  'मैं बीजेपी की विचाराधारा का समर्थक हूं और हां, मैं फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों से मोदीजी को वोट देने का आग्रह कर रहा हूं, क्योंकि देश को मोदी जैसे लीडर की जरूरत है।'

धोत्रे ने कहा, 'फिल्म कलाकारों ने मोदीजी के खिलाफ कैंपेन निकालकर लोगों से उन्हें वोट न देने को कह रहे हैं, जब वे ऐसा कर रहे हैं तो हम क्यों चुप बैठें। हम भी लोगों को मोदीजी को वोट देने को कहेंगे।'

बता दें कुछ दिन पहले इंडस्ट्री के 600 लोगों ने पीएम मोदी को ना वोट करने की अपील की थी। इस लिस्ट में अनुराग कश्यप भी शामिल थे। वहीं कुछ दिनों पहले अनुराग ने ट्वीट करके कहा था, 'मैं ट्विटर पर आया तो बहुत सारे चौकीदार मुझे गालियां देने लगे और मेरे खिलाफ जहर उगलने लगे। क्या ये चौकीदार हमारी और हमारे देश की सुरक्षा करेंगे? असली चौकीदार की निगरानी कौन करेगा?'

अनुराग के इस ट्वीट का जवाब सोनी राजदान ने दिया। आलिया की मां ने अनुराग को ट्रोल्स से निपटने का नुस्खा दिया। सोनी राजदान ने कहा, 'अनुराग तुम मेरे उस ट्वीट को देखो जिससे इन ट्रोल्स को म्यूट किया जा सकता है। ये एक बेहद आसान तरीका है।' अनुराग कश्यप इन दिनों सेक्रेड गेम्स 2 की शूटिंग और तैयारियों में बिजी हैं।

टॅग्स :अनुराग कश्यपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस