जामिया के बाद शाहीन बाग में चली गोली, तो बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर कहा-किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 2, 2020 12:01 IST2020-02-02T12:01:17+5:302020-02-02T12:01:17+5:30
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में शनिवार शाम एक युवक ने गोलीबारी की, अब इस पर बॉलीवुड एक्टर अनूप सोनी ने इस पर रिएक्शन दिया है

जामिया के बाद शाहीन बाग में चली गोली, तो बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर कहा-किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये...
नागरिकता संशोधन कानून विरोधी प्रदर्शन का केंद्र शाहीन बाग बन गया है। यहां काफी दिनों से लोगों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यहां शनिवार शाम एक युवक ने गोलीबारी कर दी है। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इलाके में मौजूद पुलिस ने तत्काल ही युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जामिला के छात्रों के प्रदर्शन पर एक किशोर ने गोली चला दी थी।
जामिया में हुए हमले में एक छात्र भी घायल हो गया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। अब इस घटना पर टीवी एक्टर अनूप सोनी (Anup Soni) ने रिएक्शन दिया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है।
अनूप सोनी ने ट्वीट करके लिखा है कि "किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये, ये सोच कर कि ऐसा करके वो अपने धर्म की सेवा कर रहा,चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। ये स्थिति किसी भी देश के लिए, किसी भी धर्म के लिए अच्छी नहीं है।
किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये, ये सोच कर कि ऐसा करके वो अपने धर्म की सेवा कर रहा,चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। ये स्थिति किसी भी देश के लिए, किसी भी धर्म के लिए अच्छी नही है।
— Annup Sonii (@soniiannup) February 1, 2020
अनूप के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।एक्टर अनूप सोनी समसामयिक मुद्दों पर हमेशा अपनी राय पेश करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र राजघाट तक पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक युवक आया और उसने 'ये लो आज़ादी' और दिल्ली पुलिस ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए गोली चलाई।