क्रिसमस के रंग में रंगे अनूप जलोटा, वीडियो देख पहचान नहीं पाएंगे आप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 25, 2019 15:51 IST2019-12-25T15:51:24+5:302019-12-25T15:51:24+5:30
अनूप जलोटा का ये अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल अनूप ने अपने कुछ करीबियों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया है।

क्रिसमस के रंग में रंगे अनूप जलोटा, वीडियो देख पहचान नहीं पाएंगे आप
भजन सिंगर और बिग बॉस के एक्स प्रतियोगी अनूप जलोटा अपनी गायिकी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वह उस वक्त ज्यादा चर्चा में आए थे। जब अपनी शिष्या को बिग बॉस के घर में गर्लफ्रेंड कहा था। अब एक बार फिर से अनूप सुर्खियों में हैं। अनूप इस बार एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं।
अनूप जलोटा का ये अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल अनूप ने अपने कुछ करीबियों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया है। यहां वह सेंटा क्लॉज बनें नजर आए हैं।
इस लुक में भी वह गाना गाने से पीछे नहीं रहे हैं। हरमोनियम पर उन्होंने जिंगल बेल गाया है। अनूप जलोटा के इस अनोखे वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अनूप का जिंगल बेल गाने का अंदाज वाकई काफी अलग है।
अनूप जलोटा बिग बॉस 12 में नजर आए थे। इसमें अनूप का सफर ज्यादा लंबा नहीं चला था। घर के अंदर उनके और जसलीन के अफेयर के चर्चा खूब हुए थे। जबकि बाद में उन्होंने कहा था कि जसलीन उनकी मात्र शिष्या हैं। हालांकि अनूप और जसलीन ने घर में रहने के लिए ये ड्रामा किया था।
घर से बाहर आने के बार अनूप जसलीन के साथ रिश्ते से मुकर गए थे।उन्होंने कहा था, 'मेरा और जसलीन का सिर्फ गुरु-शिष्य का रिश्ता है । बिग बॉस के कहने पर उन्होंने ये सब किया था । अब जल्द अनूप और जसलीन एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।