बॉलीवुड डायरेक्ट ने रमजान से पहले लोगों को दी सलाह, कहा-यह तो महीना ही परहेज का है इसलिए...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 22, 2020 09:19 IST2020-04-22T09:19:53+5:302020-04-22T09:19:53+5:30
अनुभव ने अपने ट्वीट में कहा कि इस साल इफ्तारी और सेहरी घर पर ही करें, नमाज भी घर पर ही अदा करें।

फाइल फोटो
रमजान (Ramzan 2020) का महीने अब शुरू होने वाला है। इसके शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। इस खास महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते, कुरान पढ़ते हैं और इबादत करते हैं। रमजान (Ramzan 2020)का लोगों का खासा इंतजार रहता है। ऐसे में रमजान के शुरुआत से पहले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ट्वीट कर लोगों को सलाह दी है।
अनुभव ने अपने ट्वीट में कहा कि इस साल इफ्तारी और सेहरी घर पर ही करें, नमाज भी घर पर ही अदा करें। इसके साथ ही अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा कि रमजान का महीना ही परहेज का होता है। अनुभव सिन्हा का रमजान को लेकर यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां अब बटोर रहा है।
रमजान (Ramzan) को लेकर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने लोगों क सलाह देते हुए लिखा, "रमजान आ रहे हैं भाई लोग। इस साल सेहरी, इफ्तारी घर पर ही करने का। नमाज भी घर पर ही अदा करने का। रमजान तो महीना ही परहेज का होता है। यानी ख्वाहिशों को एकदम कंट्रोल में रखने का। क्या बोलती पब्लिक? चलो रमजान मुबारक हो सबको।
रमज़ान आ रहे हैं भाई लोग। इस साल सेहरी इफ़्तारी घर पे करने का। नमाज़ भी भी घर पे अदा करने का। रमज़ान तो महीना ही abstinence का है। Abstinence बोले तो ख़्वाहिशात को एकदम control में रखने का। क्या बोलती पब्लिक??? चलो रमज़ान मुबारक सबको।
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) April 21, 2020
अनुभव का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। डायरेक्टर के इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह के ट्वीट पर रिप्लाई दे कर अपनी बात रख रहे हैं।
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं। अनुभव ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं।