हर बार श्रीदेवी से मिलने पर उनका पैर छूते थे बॉलीवुड के ये दिग्गज हीरो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 6, 2018 16:43 IST2018-12-06T16:43:13+5:302018-12-06T16:43:13+5:30

अनिल कपूर ने बताया कि श्रीदेवी का मेरे जीवन में बहुत महत्त हैं, शो के दौरान सभी लोग श्रीदेवी को याद करते हुए इमोशनल हो गए।

Anil kapoor remember some memories of sridevi,its close to her | हर बार श्रीदेवी से मिलने पर उनका पैर छूते थे बॉलीवुड के ये दिग्गज हीरो

हर बार श्रीदेवी से मिलने पर उनका पैर छूते थे बॉलीवुड के ये दिग्गज हीरो

अनिल कपूर बॉलीवुड में एक बेहतरीन कलाकार के साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। स्टार प्लस  के 'डांस प्लस' शो के स्पेशल एपिसोड़ में अनिल कपूर नजर आएं। शो के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने प्रसिद्ध कलाकार श्रीदेवी के लोकप्रिय गानों पर धिरकते नजर आए। शो के दौरान सभी लोग श्रीदेवी को याद करते हुए इमोशनल हो गए। अनिल कपूर ने बताया  उन्होनें जीतेन्द्र और श्रीदेवी के साथ 'घर संसार' फिल्म में काम किया था। उन्होने बताया कि मैं जब भी श्रीदेवी जी से मिलता था,तो हमेशा उनके पैर छूता था,वो बार-बार मुझे पैर छूने के लिए मना करती थी।

अनिल ने बताया कि श्रीदेवी का मेरे जीवन में बहुत महत्तव हैं,मैने जीवन में बहुत कुछ उनसे सीखा हैं। वो एक ऐसी अभिनेत्री थी जो अपने हूनर से स्क्रीन पर जादू सा बिखेर देती थी। अनिल कपूर की पत्नी सुनिता कपूर आज भी श्रीदेवी को याद करती है,वो उनकी बहुत करीबी थी। श्रीदेवी हमेशा कपूर परिवार और लोगों के दिलों में जिंदा रहेगीं। 

अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 

जल्द ही अनिल कपूर 'magnum opus ' में नजर आने वाले है,जोकि करन जौहर कि फिल्म हैं। जिसमें रणवीर सिंह,जान्हवी कपूर ,करीना कपूर खान ,विकी कौशल,आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर को कॉस्ट किया गया है। वही 'takht' में वो अपनी बेटी सोनम कपूर में नजर आएगें,जिसमें उनकी पुरानी फिल्म का गाना "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" में बेकग्राउंड साउंड दिया गया है।  

Web Title: Anil kapoor remember some memories of sridevi,its close to her

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे