लाइव न्यूज़ :

अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार साथ करेंगे फिल्म, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग आज से शुरू

By ललित कुमार | Updated: January 24, 2018 16:42 IST

अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

Open in App

पहली बार अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर एक ही फिल्म में काम करने जा रहे है। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू की जाएगी। इस बात सुनने के बाद दोनों कलकारों के फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब रहेंगे। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नाम सुनने के बाद आपको इस गाने की याद तो जरूर आ ही गई होगी। बता दूँ फिल्म का नाम अनिल कपूर की फिल्म '1942: लव स्टोरी' के गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से लिया गया है।

फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा कर रही है। शैली के निर्देशन बन रही यह उनकी पहली फिल्म है जिसमे अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म इन दोनों कलाकारों के अलावा जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम किरदार में है। राजकुमार राव फिल्म में सोनम कपूर के लवर का किरदार निभाएंगे। खबरों के मुताबिक जूही इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू करेंगी। जूही और अनिल पहले भी एक दुसरे के साथ 'लोफर', 'दीवाना मस्ताना', 'अंदाज' और 'झूठ बोले कौवा काटे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम कपूर फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू करेंगी। अब अगर अनिल कपूर की बात करें तो फिल्म की निर्देशिका के मुताबिक अनिल कपूर का फिल्म में किरदार काफी अलग होने वाला है। इस तरह का किरदार करने के लिए अनिल कपूर काफी उत्साहित भी हैं। फिल्म की शूटिंग पटियाला के फैमिली हाउस में शुरू की जाएगी। शैली के मुताबिक यह जगह फिल्म के लिए बिलकुल सही है।

टॅग्स :अनिल कपूरसोनम कपूरबॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच