बनने जा रहा है श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की सीक्वल, अनिल कपूर ने दिया ये हिंट

By मेघना वर्मा | Published: May 17, 2019 05:07 PM2019-05-17T17:07:50+5:302019-05-17T17:07:50+5:30

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनके साथ शेखर कपूर भी दिख रहे हैं।

Anil Kapoor and Shekhar Kapur planing to make a Mr India sequel | बनने जा रहा है श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की सीक्वल, अनिल कपूर ने दिया ये हिंट

बनने जा रहा है श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की सीक्वल, अनिल कपूर ने दिया ये हिंट

अनिल कपूर की कुछ चुनिंदा फिल्मों की बात की जाए तो उनमें सबसे पहले नाम आएगा साल 1897 में आई उनकी फिल्म मिस्टर इंडिया का। आज भी फिल्म देखने के बाद हर किसी को मिस्टर इंडिया की वो घड़ी चाहिए थी जिसका बटन दबाते ही इंसान गायब हो जाता है। वहीं खबर है कि अनिल कपूर की इस फेमस मूवी का जल्द ही सीक्वल बनने जा रहा है। जिसका हिंट खुद अनिल कपूर ने दिया है। 

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनके साथ शेखर कपूर भी दिख रहे हैं। अनिल कपूर ने इस फोटो को शेयर करके लिखा है, 'शेखर कपूर और मैं कुछ नई चीज के डिस्कशन में बिजी हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि मिस्टर इंडिया जैसा जादू फिर क्रिएट करें। कैफ अडजेस्टमेंट मेरे लिए पहले भी लकी रहा है हो सकता है इस बार भी बात बन जाए।'

वहीं शेखर कपूर ने भी इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शेखर कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मिस्टर इंडिया 2 या किसी दूसरी फिल्म के लुक पर हो रहा है डिस्कशन, तुम सबको बताओ अनिल।' शेखर के इस ट्वीट के बाद से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म मिस्टर इंडिया की सीक्वल बनाई जा सकती है। 



 



 

मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर ने अरुण वर्मा का रोल निभाया था। इसी फिल्म में लेजेन्डरी एक्ट्रेस श्रीदेवी के गाने हवाहाई और आई लव यू को काफी पसंद किया गया था। फिल्म से ही बॉलीवुड को उनका फेमर विलेन मोगैम्बो मिला। अमरिश पुरी ने अपनी एक्टिंग से लोगों को दिल जीत लिया। 

Web Title: Anil Kapoor and Shekhar Kapur planing to make a Mr India sequel

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे