रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 14, 2026 13:10 IST2026-02-14T13:05:40+5:302026-02-14T13:10:16+5:30
Anand Sagar Dies: 'रामायण' के निर्माण से घर-घर में पहचाने जाने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया।

Anand Sagar Dies
मुंबईः महान संगीतकार रामानंद सागर के पुत्र आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में 13 फरवरी, 2026 को निधन हो गया। वे पिछले 10-12 वर्षों से अस्वस्थ थे और पार्किंसंस रोग से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई स्थित हिंदू श्मशान भूमि (पवन हंस) में संपन्न हुआ। परिवार द्वारा आधिकारिक घोषणा परिवार के सदस्यों ने यह दुखद समाचार साझा करते हुए कहा, "अत्यंत दुख के साथ हम अपने प्रिय पिता आनंद रामानंद सागर चोपड़ा के निधन की सूचना साझा कर रहे हैं।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 को शाम 4:30 बजे हिंदू श्मशान भूमि (पवन हंस) में होगा।" "उनकी आत्मा की शांति के लिए आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए हम हार्दिक आभारी हैं। सागर परिवार।" उनकी पत्नी निशा सागर चोपड़ा ने यह जानकारी दी। वह 84 वर्ष के थे।
महान रामानंद सागर के पुत्र ने 1987 में टीवी सीरीज रामायण का निर्माण किया था। आनंद सागर सागर आर्ट्स के प्रबंधन की दूसरी पीढ़ी का हिस्सा थे। आनंद सागर ने 2008 में प्रसारित रामायण जैसी पौराणिक रचनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह उनके पिता के उस विशाल कार्य का विस्तार था।
जिसने 1980 के दशक में भारतीय टेलीविजन के दर्शकों की संख्या में क्रांतिकारी बदलाव लाया था। निर्देशन के अलावा, वे 'आंखें', 'अरमान' और 'अलिफ़ लैला' जैसी फिल्मों के निर्माण में भी शामिल थे। आनंद सागर के परिवार में उनकी पत्नी निशा सागर और बच्चे हैं।