पति आनंद अहूजा ने दिया 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का रिव्यू, सोनम कपूर के लिए कह डाली ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: February 1, 2019 16:16 IST2019-02-01T16:16:23+5:302019-02-01T16:16:50+5:30

शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सेम सेक्स रिलेशनशिप पर है।

anand ahuja review of wife sonam kapoor's movie ek ladki ko dekha toh aisa laga | पति आनंद अहूजा ने दिया 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का रिव्यू, सोनम कपूर के लिए कह डाली ये बात

पति आनंद अहूजा ने दिया 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का रिव्यू, सोनम कपूर के लिए कह डाली ये बात

सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आज बड़े  पर्दे पर रिलीज हो गई है। सेम सेक्स रिलेशन पर बनी फिल्म की कहानी को जिसने देखा वो तारीफ कर रहा है। तारीफ करने की इस लिस्ट में सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा भी अब शामिल हो गए हैं। इंस्टा पर वायरल हुए एक पोस्ट में पति आनंद अहूजा सोनम की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आनंद अहूजा से पूछा गया कि सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कैसी लगी तो उन्होंने कहा कि फिल्म 'बहुत अच्छी है।' इतना कहकर वो अपनी कार में बैठ गए। बाद में इस वायरल वीडियो को सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी बना डाला। स्टोरी पर सोनम ने लिखा कि इस ये वैडिएशन मैटर बहुत करता है। 

 

शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सेम सेक्स रिलेशनशिप पर है। ट्रेलर देखकर ये बताया जा रहा है कि फिल्म में सोनम ने लेस्बियन का किरदार निभाया है। वहीं इस फिल्म में पहली बार अनिल कपूर बेटी सोनम के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में राजकुमार राव और जूही चावला भी दिखाई देंगे। 
 

Web Title: anand ahuja review of wife sonam kapoor's movie ek ladki ko dekha toh aisa laga

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे