आम्रपाली दुबे ने अपनी बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए बढ़ाई अपनी फीस, जाने कितना करती हैं चार्ज
By वैशाली कुमारी | Published: October 2, 2021 03:10 PM2021-10-02T15:10:37+5:302021-10-02T15:16:38+5:30
आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मो के जरिये लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं है। बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ वो भोजपुरी सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन गईं हैं।
भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जाना-माना नाम है। यूपी और बिहार में उनकी एक अलग ही फैंस की लिस्ट हैं। आम्रपाली ने कम समय में ही भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उनकी फिल्मों और उनके जबरदस्त अंदाज के लोग दीवाने हैं। आम्रपाली दुबे फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मो के जरिये लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं है। बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ वो भोजपुरी सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन गईं हैं।
बतादें कि आम्रपाली दुबे ने अपनी फीस बढ़ा दी है। उन्होनें ऐसा भोजपुरी फिल्मों में अपनी बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आम्रपाली दुबे जहां पहले एक फिल्म के लिए करीब 8 से 9 लाख रूपये फीस लेती थीं तो अब वहीं अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 10 लाख रूपये कर दी है। वहीं फिल्मों के लिए मोटी फीस लेने के मामले में आम्रपाली दुबे ने मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी को भी पछाड़ दिया है। आम्रपाली के अलावा भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की सूची में शामिल हैं।
आम्रपाली दुबे के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी। उन्होंने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ निरहुआ भी नजर आए थें। निरहुआ और आम्रपाली ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इन दोनों की जोड़ी को फैंस खुब पसंद करते हैं।