एक धोबी की वजह से अमजद खान बने थे शोले के गब्बर, अमजद के जन्मदिन पर जानिए उनके गब्बर बनने की कहानी
By वैशाली कुमारी | Updated: November 12, 2021 20:23 IST2021-11-12T20:21:40+5:302021-11-12T20:23:16+5:30
गब्बर सिंह का किरदार निभाकर अमजद खान लोगों के दिलों दिमाग में हमेशा के लिए अमर हो गए। अपने ठेठ अंदाज में बीहड़ का डकैत बनकर अभिनेता ने जो वाहवाही लूटी वो बहुत कम लोगों को ही नसीब होती है।

अमजद खान
कितने आदमी थे? अब तेरा क्या होगा कालिया ? ये कुछ ऐसे डायलॉग्स है जिसने एक किरदार को हमेशा हमेशा के लिए अमर कर दिया। शोले का वो किरदार जिसने पूरे देश में खलबली मचा दी, जिसके बारे में मांए अपने बच्चों से कहती थी, सो जा वरना गब्बर आ जाएगा।
जी हां अब तो आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं। गब्बर सिंह का किरदार निभाकर अमजद खान लोगों के दिलों दिमाग में हमेशा के लिए अमर हो गए। अपने ठेठ अंदाज में बीहड़ का डकैत बनकर अभिनेता ने जो वाहवाही लूटी वो बहुत कम लोगों को ही नसीब होती है। आज हम यूं ही गब्बर की बात नहीं कर रहे हैं, दरअसल आज इस किरदार में जान डालने वाले अमजद खान का हैप्पी वाला बर्थडे है। उनके जन्मदिन पर जानेंगे उस शक्स के बारे में जिसकी वजह से अमजद खान बने थे बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायक।
तो सवाल है कि गब्बर सिंह ने ये ठेठ अंदाज कहां से सीखा। दरअसल, अमजद खान के गांव में एक धोबी था। जो रोज सुबह सुबह लोगों से इसी अंदाज में बात किया करता था। अमजद खान उसे धोबी के स्टाइल से खासे प्रभावित थे। और गौर से उसे सुना करते थे। जब उन्हें फिल्म शोल में गब्बर सिंह का रोल करने की बड़ी चुनौती मिली तो उन्हें एक आइडिया सूझा। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में चर्चित विलेन की शैली को कॉपी करने की बजाय धोबी वाले ठेठ अंदाज को आजमाने की ठान ली। बस फिर क्या था अमजद खान ने वो कर दिखाया जो हर किसी के बस में नहीं होता। गब्बर का वो अमर किरदार आज भी जिंदा है और उसी के साथ अमजद खान भी सभी के दिलों में जिंदा रहेंगे।