लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने हर किसी को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए इसके पीछे का दिलचस्प कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 12:59 IST

हाल ही में अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर पुरानी फोटो शेयर की है। ये फोटो बिग बी के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर छा गई।

Open in App
ठळक मुद्देसदी के महानायक अपने फैंस से जुड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैंअमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं

सदी के महानायक अपने फैंस से जुड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तरह तरह की फोटो और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। आजकल के इस मुश्किल समय में भी घर पर बैठकर अमिताभ फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।  इस लॉकडाउन में भी अपने पोस्ट आदि के जरिए महानायक सुर्खियों बटोर रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर जिंदगी के ढेर सारे खुलासे भी करते हैं। एक बार फिर से महानायक अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है।

अमिताभ ने जो वीडियो शेयर किया है वो स्लो मोशन में है। इसके जरिए अमिताभ ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। इसको जानकर फैंस हैरान होने वाले हैं। अमिताभ बच्चन ने वीडियो के कैप्शन में सभी लोगों की जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही यह भी बताया है कि उन्होंने सभी को ये बधाई क्यों दी हैं

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं... विशेष दिन... हर 1000 साल में एक मौका... आपकी उम्र + आपके जन्म का वर्ष, हर व्यक्ति = 2020 है।' इस कैप्शन के जरिए अमिताभ बच्चन ने ये बताने की कोशिश की है कि हर शख्स की उम्र में अगर उसके जन्म का साल जोड़ दिया जाए तो उसको जोड़कर 2020 होगा। अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

हाल ही में अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर पुरानी फोटो शेयर की है। ये फोटो बिग बी के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस फोटो ने फैंस का ध्यान जमकर अपनी तरफ खींचा है। दरअसल इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स नहीं बढ़ने से अमिताभ चिंता में हैं।

क्या कहा अमिताभ ने

अमिताभ ने जो फोटो शेयर की उसमें एक्टर केवल अंडर गार्मेंट्स में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा है कि किसी ने मुझे यह बताया कि मेरे इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोवर्स क्यों नहीं बढ़ रहे, जवान लोगों की तरह। उन्होंने कहा था, क्योंकि आप बिकिनी में फोटो शेयर नहीं करते और तभी ये निकलकर आई, हालांकि, यह पूरी तरह बिकिनी नहीं है, यह 'भरा हुआ किनी' ज्यादा है, मेरी फिल्म 'महान' से... ट्रिपल रोल और आज इसकी रिलीज के 37 साल बाद।

अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग अपने अपने स्टाइल में इस पर बात रख रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन के 15.8 फॉलोवर्स हैं।

अमिताभ सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी छोटी बात से फैंस को रूबरू करवाते रहते हैं। फैंस भी उनके इस अंदाज पर फिदा रहते हैं। अमिताभ जल्द ही नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' (Jhund) में नजर आएंगे। इसके अलावा यानि मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में भी वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच