Shivaji Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, लिखा- यह शब्द नहीं बल्कि...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 19, 2020 13:16 IST2020-02-19T13:16:10+5:302020-02-19T13:16:10+5:30
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। वह हर रोज कोई ना कोई ट्वीट करते ही रहते हैं

Shivaji Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, लिखा- यह शब्द नहीं बल्कि...
मराठा साम्राज्य के वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। साल 1674 में शिवाजी महाराज ने पश्चिमी भारत में मराठा सामाज्य से संघर्ष की नींव रखी थी। उन्होंने कई सालों तक औरंगजेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया। छत्रपति शिवाजी की जयंती के मौते पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है।
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। वह हर रोज कोई ना कोई ट्वीट करते ही रहते हैं।ऐसे में अब शिवाजी की जयंती पर ट्वीट करते हुए महानायक ने लिखा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज यह शब्द नहीं मंत्र है।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में शिवाजी महाराज को लेकर ट्वीट किया है। अमिताभ ने ट्वीट किया है कि सदियों बाद भी उनसे प्रेरणा ही मिलती है। वह दुनिया के एक श्रेष्ठ योद्धा और आदर्श राजा थे। उनका स्मरण हमेशा प्रेरणादायी रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
T 3446 - 'छत्रपति शिवाजी महाराज', यह शब्द नहीं, मंत्र है। सदियों बाद भी उनसे प्रेरणा ही मिलती है। वह दुनिया के एक श्रेष्ठ योद्धा और आदर्श राजा थे। उनका स्मरण हमेशा प्रेरणादायी रहा है।
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 19, 2020
छत्रपति शिवाजी महाराज जी जयंती शत् शत् नमन।#ShivajiMaharaj#ChhatrapatiShivajiMaharajpic.twitter.com/xtukepcFE8
अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो उनके पास इस वक्त फिल्में हैं। बिग बी की इस लिस्ट में शामिल है 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो'। फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे, 'ब्रह्मास्त्र' में बिग बी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।