लाइव न्यूज़ :

अस्पताल से अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी सलाह, बताया किस तरह के लोगों से दूरी बनाकर रहने में है फायदा

By अमित कुमार | Updated: July 16, 2020 10:22 IST

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की मानों तो दोनों की हालत में तेजी से सुधार आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमिताभ ने इस पोस्ट के जरिए फैंस को कुछ लोगों से दूरी बनाकर रहने की सलाह दी है। अमिताभ अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।बुधवार देर रात को अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती है। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमिताभ को अस्पताल में एडमिट किया गया था। अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

बुधवार देर रात को अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने इस पोस्ट के जरिए फैंस को कुछ लोगों से दूरी बनाकर रहने की सलाह दी है। अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराए आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।

सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं बिग बी

इससे पहले अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘‘आपकी प्रार्थना एवं शुभेच्छाओं की बारिश ने प्यार के सभी बांधों को तोड़ दिया है। मेरे पृथक-वास के अंधेरे को आप सबने जिस तरह से रोशन किया है, उसकी व्याख्या मैं नहीं कर सकता हूं।’’ मेगास्टार ने कहा कि हालांकि वह हर किसी को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद नहीं दे सकते हैं, लेकिन उनके और उनके परिवार के लिए जिस तरह से प्यार और शुभकामनाएं उमड़ रही हैं उससे वह अभिभूत हैं।

अस्पताल ने बताया हालत में हो रहा है तेजी से सुधार

वहीं अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ ये दोनों पृथक वॉर्ड में हैं और इनकी हालत स्थिर है। मौजूदा समय में इन्हें गहन इलाज की जरूरत नहीं है। उनका इलाज किया जा रहा है और वे ठीक हैं। उन्हें इसके साथ ही थेरेपी भी दी जा रही है।’’ सूत्र ने बताया कि उनके शरीर के अंग सही तरह से काम कर रहे हैं और भूख लग रही है। माना जा रहा है कि अमिताभ जल्द स्वस्थ होकर वापस घर लौट जाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच