अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, मैंने चिरंजीवी को राजनीति में आने से किया था मना लेकिन...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 29, 2019 20:43 IST2019-09-29T20:43:22+5:302019-09-29T20:43:22+5:30
अमिताभ जल्द नई फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी में नजर आनने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, मैंने चिरंजीवी को राजनीति में आने से किया था मना लेकिन...
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग और दरियादिली दोनों के लिए जाने जाते हैं। एक से एक नायाब फिल्म देने देने वाले अमिताब जल्द साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं। अमिताभ साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे। ये दोनों स्टार सई रा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अमिताभ ने एक इंटरव्यू में खास तरह का खुलासा किया है।
कोईमोई की खबर के अनुसार चिरंजीवी की मानना है कि राजनीति में आना उनका गलत फैसला था। उनका इतना कहने के बाद खुद अमिताभ ने इस बारे में कहा है कि महानायक ने उनको राजनीति में जाने से रोका था। लेकिन चिरंजीवी ने उनकी बात नहीं सुनी थी।
इतहा ही नहीं अमिताभ ने पवन कल्याण और रजनीकांत को भी राजनीति में आने से महानायक ने मना किया था। अमिताभ ने बताया है कि एक बार चिरंजीवी ने उनके कहा कि उनको लगता है उनको राजनीति में आना चाहिए। उस वक्त मैंने एक्टर कहा था कि कृपया ऐसी गलती ना करें।
रंजनीकांत को भी मैंने मना किया था लेकिन उन्होंने ने भी मेरी बात नहीं सुनी थी। चिरंजीवी का कहना है कि अब मुझे उस बात का पछतावा हो रहा है। सई रा नरसिम्हा रेड्डी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसको फैंस ने जमकर पसंद किया है। अब फैंस को फिल्म का जमकर इंतजार है।