लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का अभिनेता चोरी के आरोप में गिरफ्तार, ट्रेन यात्रियों का मोबाइल चोरी भी करता था

By भाषा | Updated: November 25, 2022 09:28 IST

कलाकार प्रियांशु क्षत्रिय (18) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और एक अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देझुंड अभिनेता प्रियांशु क्षत्रिय (18) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि चोरी का सामान गद्दीगोदाम इलाके से बरामद कर लिया गया।

नागपुरः अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म "झुंड" में एक अहम भूमिका निभाने वाले कलाकार प्रियांशु क्षत्रिय (18) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नागपुर सिटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनकापुर इलाके के निवासी प्रदीप मंडावे (64) ने अपने घर से पांच लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में एक नाबालिग संदिग्ध को पकड़ा जिसने क्षत्रिय की कथित संलिप्तता का खुलासा किया।

क्षत्रिय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और एक अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि चोरी का सामान गद्दीगोदाम इलाके से बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार क्षत्रिय को पहले भी ट्रेन यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनझुंडमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस