लाइव न्यूज़ :

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अमिताभ बच्चन अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

By अमित कुमार | Updated: August 2, 2020 17:23 IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की लेटेस्ट कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। अभिषेक ने यह भी बताया कि अभी वो खुद कोरोना पॉजिटिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।अभिषेक बच्चन लिखते हैं कि मेरे पिता की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। अभिषेक ने अपने पिता को लेकर ट्वीट पर फैंस के सामने अपनी बात रखी।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन को रविवार को छुट्टी दे दी गई है। अमिताभ की लेटेस्ट कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। अभिषेक ने अपने पिता को लेकर ट्वीट पर फैंस के साथ अपने इमोशनस को शेयर किया। 

अभिषेक बच्चन लिखते हैं कि मेरे पिता की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वह घर पर रहेंगे और आराम करेंगे। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और दुआओं का शुक्रिया। इसके साथ ही अभिषेक ने बताया की अभी वो कोरोना पॉजिटिव हैं। इसका मतलब है कि अभिषेक को अभी कुछ दिन और अस्पताल में ही गुजारने होंगे। 

ऐश्वर्या और आराध्या पहले हो चुकी हैं डिस्चार्ज

अमिताभ बच्चन ने कहा था कि जब उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली तो उनके आंसू छलक आए। कोविड-19 से पीड़ित ऐश्वर्या और उनकी आठ साल की बेटी आराध्या को 17 जुलाई को नानावती अस्पताल के पृथक वास में भेजा गया था। सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 

आराध्या की बात सुन छलक गए थे अमिताभ के आंसू

अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक 11 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे। वे अब भी अस्पताल में ही हैं। अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट में लिखा कि जब आराध्या ने उनसे कहा कि आप ''जल्द ही घर लौट आएंगे, तो वह भावुक हो गए।'' अमिताभ ने लिखा, ''प्यारी बच्ची और बहूरानी .... और आंसू छलक गए .... नन्हीं बिटिया लिपट कर बोली कि आप रोइये मत .... आप जल्द ही घर लौट आएंगे। उसने मुझे भरोसा दिया है...मुझे उसकी बात पर यकीन है। '' 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच