लाइव न्यूज़ :

Amitabh Bachchan Covid 19: अमिताभ बच्चन को लेकर डॉक्टर का बयान आया सामने, बताया कैसी है बिग बी की हालत

By अमित कुमार | Updated: July 12, 2020 08:48 IST

मुंबई में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव खबर के बाद से फैंस निराश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन की हालात स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। भर्ती के समय अमिताभ बच्चन का ऑक्सीजन का लेवल 90 के आस-पास चला गया था लेकिन अब वो वापस 95 के आस-पास है।

महानायक अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है। अमिताभ बच्चन की हालात स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर वापस घर लौट जाएंगे। 

भर्ती के समय अमिताभ बच्चन का ऑक्सीजन का लेवल 90 के आस-पास चला गया था लेकिन अब वो वापस 95 के आस-पास है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और घबराने वाली कोई बात नहीं है। बता दें कि अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं।'

अमिताभ ने उनसे मिलने वाले लोगों से किया ये अनुरोध 

अमिताभ बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने उन्हें पृथक वार्ड में रखने की जानकारी दी। उन्होंने यह भी लिखा , ‘‘पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।’’ वहीं अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों को हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ 

मुंबई में कोरोना वायरस की वजह से लोग बेहाल

मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,308 मामले सामने आए जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91,457 हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बीएमसी के अनुसार शहर में 39 और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,241 हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच