अमिताभ बच्चन के हिंदी सिनेमा जगत में हुए 50 साल पूरे, अभिषेक बच्चन ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 7, 2019 17:15 IST2019-11-07T17:15:47+5:302019-11-07T17:15:47+5:30

पिता पुत्र ने सरकार, पा, बंटी और बबली, और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी।

Amitabh Bachchan completes 50 years in Hindi cinema, Abhishek Bachchan congratulates him in this way | अमिताभ बच्चन के हिंदी सिनेमा जगत में हुए 50 साल पूरे, अभिषेक बच्चन ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

अमिताभ बच्चन के हिंदी सिनेमा जगत में हुए 50 साल पूरे, अभिषेक बच्चन ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

Highlightsअमिताभ बच्चन की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी। 5 दशकों की इस यात्रा पर अमिताभ को कई बड़े सेलिब्रिटीज बधाई दे रहे हैं।

बालीवुड के शहंशाह और अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता अभिषेक बच्चन के आज (7 नबंवर 2019 को) हिंदी सिनेमा जगत में 50 साल पूरे हो गए हैं। 5 दशकों की इस यात्रा पर उन्हें कई बड़े सेलिब्रिटीज बधाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी 50 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है।

अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “केवल उनके पुत्र के तौर पर ही नहीं बल्कि एक अभिनेता और प्रशंसक के तौर पर भी हम इस महानता के गवाह हैं। प्रशंसा करने और सीखने के लिए बहुत कुछ है।”

अभिषेक ने कहा, “सिनेमा प्रेमियों की कई पीढ़ियां कहेंगी कि हमने बच्चन का दौर देखा है। फिल्म उद्योग में 50 वर्ष पूरा करने पर बधाई पा (पापा)। हमें अब अगले पचास वर्षों की प्रतीक्षा है..लव यू।”




गौरतलब है कि पिता पुत्र ने सरकार, पा, बंटी और बबली, और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी।
 

 

Web Title: Amitabh Bachchan completes 50 years in Hindi cinema, Abhishek Bachchan congratulates him in this way

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे